featured यूपी

भीम आर्मी चीफ ने कहा- जब बेगमपुरा राज आएगा, तब बनेगा असली भारत  

भीम आर्मी चीफ ने कहा- जब बेगमपुरा राज आएगा, तब बनेगा असली भारत  

वाराणसी: संत रविदास की 664वीं जयंती के अवसर पर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया।

यह भी पढ़ें: बनारस में अखिलेश का ऐलान, कांग्रेस से गठनबंधन नहीं, थामेंगे छोटे दलों का हाथ

संत रविदास मंदिर में पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर ने कहा,  सतगुरु रविदास किसी एक जाति, एक धर्म के नहीं हैं बल्कि वो सभी के हैं। उन्‍होंने मानवता का जो संदेश दिया था, वह केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए दिया था। मैं आज यहां आया हूं और मैं कभी कुछ खाली करने नहीं आता हूं।

यूपी में छीना जा रहा महिलाओं का अधिकार

यूपी के योगी सरकार पर निशाना साधते हुए भीम आर्मी प्रमुख ने कहा, मैं आज यहां यह संकल्प लेने आया हूं कि उत्तर प्रदेश में जो चल रहा है, उसे कैसे खत्म किया जाए। प्रदेश में महिलाओं का अधिकार छीना जा रहा है। हर दिन दुष्‍कर्म की घटनाएं हो रही हैं। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

चंद्रशेखर बोले- बेगमपुरा राज आने पर बनेगा असली भारत

चंद्रशेखर ने कहा कि, सतगुरु रविदास जी का जो सपना था बेगमपुरा राज का, उसके बारे में कम लोग ही जानते हैं। जब तक बेगमपुरा राज नहीं आएगा, तब तक कुछ ठीक नहीं होगा। जब बेगमपुरा राज आएगा, तभी असली भारत बनेगा। उन्‍होंने कहा, जब तक सबको बराबर का अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक परेशानी होती रहेगी।

2022 में बनाएंगे उत्‍तम प्रदेश: भीम आर्मी चीफ  

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, हम संकल्प लेते हैं कि 2022 में उत्तर प्रदेश को ऐसा ही प्रदेश बनाएंगे। 2022 में जो उत्तर प्रदेश होगा, वह जंगलराज वाला नहीं होगा बल्कि उत्‍‍‍तम प्रदेश होगा। उन्‍होंने कहा, योगी जी को शर्म आनी चाहिए कि जहां बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, वह बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। इस दौरान चंद्रशेखर ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को झूठे आदमी कहकर भी संबोधित किया।

 

Related posts

अंबानी परिवार में आई खुशियों की लहर, मुकेश अंबानी के दादा बनने पर मिल रही बधाईयां

Aman Sharma

राहुल गांधी की हार्दिक पटेल से मुलाकात, होटल के सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

Rani Naqvi

रिज़र्व बैंक का नया प्लान, 500 और 1000 के पुराने नोटों की बनाई जाएगी ईंट

rituraj