Breaking News featured देश

अंबानी परिवार में आई खुशियों की लहर, मुकेश अंबानी के दादा बनने पर मिल रही बधाईयां

ab596156 24a8 4926 a190 836f8375b54e अंबानी परिवार में आई खुशियों की लहर, मुकेश अंबानी के दादा बनने पर मिल रही बधाईयां

नई दिल्ली। देश में हर रोज जानें कितने बच्चे जन्म लेते हैं। लेकिन उनके बारे में कोई नहीं बताता है। लेकिन जब किसी अमीर व्यक्ति या फिर किसी सेलीब्रिटी के घर बच्चे का जन्म होता है तो पोस्ट और खबरों की बाढ़ आ जाती है। आज भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ है। क्योंकि आज देश के सबसे अमीर खानदान अंबानी परिवार में एक नए महमान ने जन्म लिया है। जिसके बाद से अंबानी परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है। चारों तरफ से अंबानी परिवार को बधाईयां आ रही है और साथ ही लोग बच्चे की दीर्घ आयु की कामना कर रहे हैं। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने आज सुबह 11 बजे एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। नन्हे मेहमान के आने से पूरा अंबानी परिवार बेहद खुश है। अंबानी परिवार की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि, “श्रीकृष्ण भगवान की कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी के घर आज बेटे ने जन्म लिया है। बेटे का जन्म मुंबई में हुआ है।

आकाश और श्लोका 9 मार्च 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे-

बता दें कि अंबानी परिवार में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। नीता और मुकेश अंबानी दादा-दादी बन गए हैं। दोनों ने धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के ग्रैंडसन का स्वागत किया। बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ हैं और मेहता और अंबानी परिवार घर में आई इस नई खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। नन्हा मेहमान परिवार के लिए खुशियों की सौगात लाया है। आकाश और श्लोका 9 मार्च 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की दोस्ती स्कूल के दिनों से ही थी और दोनों ने ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है. श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोऩॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। वह समाजसेवी भी हैं। श्लोका ने 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एनजीओ भी शुरू किया था। इस एनजीओं के द्वारा जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराया जाता है। आकाश और श्लोका की शादी के चर्चे देश-विदेश में हुए थे। इनका प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन स्विटजरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में ऑर्गनाइज किया गया था और तीन दिन तक चला था। इस प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन में देश-दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

पिछले साल खरीदा था 620 करोड़ रुपये का खिलौना-

वहीं मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने पिछले साल ही करीब 620 करोड़ रुपये में ब्रिटेन के खिलौना ब्रांड हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड को खरीदा है। उस समय सोशल मीडिया पर अंबानी का टॉय चेन खरीदने को लेकर खूब मजाक भी बनाया गया था कि वह अपने आने वाले नए मेहमान के लिए पहले से ही खिलौने इकट्ठा कर रहे हैं। अंबानी ही नहीं मेहता परिवार में भी काफी खुशी का माहौल है. बता दें कि साल 2020 में जहां देश और दुनिया की कई कंपनियों की हालत खस्ता हो गई तो वहीं दूसरी और रिलायंस ने कामयाबी की बुलंदियो को छुआ है। फिलहाल अंबानी परिवार में जश्न का माहौल है। वहीं मुकेश अंबानी और नीता अंबानी पोते के आने की खुशी में मस्त हैं। अंबानी परिवार को हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं और हर कोई नन्हे मेहमान के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहा है।

 

Related posts

सीएम रावत ने अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ किया

Rani Naqvi

अमेरिका के दोनों मंत्री पहुंचे दिल्ली, भारतीय रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री ने की मेजबानी

Trinath Mishra

कौन सा मास्क इस कोरोना काल में है सबसे इफेक्टिव, जानिए मास्क से जुड़ी पूरी जानकारी

Aditya Mishra