Breaking News featured यूपी

बनारस में अखिलेश का ऐलान, कांग्रेस से गठबंधन नहीं, थामेंगे छोटे दलों का हाथ

akhilesh yadav (1)

वाराणसी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा कांग्रेस समेत किसी बड़े दल से गठनबंधन नहीं करेगी। छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ा जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा तीनों कृषि कानूनों का विरोध करती है। किसान आंदोल का समर्थन कर रहे 10 हजार से अधिक सपा कार्यकर्ताओं पर अब तक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। मगर काले कानूनों का विरोध जारी रहेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा देश को बेचने में जुटी है। प्रधानमंत्री बड़ी चीजें बेच रहे हैं और मुख्यमंत्री छोटी उन्होंने कहा कि भाजपा देश को बेचने का काम कर रही है। भाजपा देन को कंपनी बनाने के रास्ते पर चल रही है।

भाजपा जैसी बात न करें

पत्रकारों ने कुछ चुटीले सवाल पूछे तो अखिलेश यादव ने उन्हें नसीहत दी। कहा कि आप न तो भाजपा जैसी बात करें न कांग्रेस जैसी साजिश रचें। सपा की तरह चलें। बोले-नई हवा है, नई सपा है, बुजुर्गों का हाथ है, युवाओं का साथ है।

कुछ नहीं बताऊंगा, भाजपा नकल कर लेगी

सपा की सरकार आने पर क्या करेंगे, यह पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर बता दिया तो सपा उसकी नकल कर लेगी। भाजपा सपा की हर नीति और योजना की नकल कर लेती है। सरकार के मुखिया मौलिक चीजें नहीं जानते हैं। कई बड़ी चीजों को सिर्फ इसलिए शुरू नहीं किया जा रहा है कि उनके शुरू होने पर सपा की तारीफ होगी।

किसी लायक नहीं है यूपी का बजट

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी का बजट किसी लायक नहीं है। इस बात को आम जनता भी समझती है मगर कोई कुछ बोलना नहीं चाहता।

भाजपा जो कहतीं है उसका उल्टा करती है

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जो कहती है उसका उल्टा करती है। भाजपा ने नोटबंदी की तो कहा कि इससे भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। मगर हुआ क्या, यह बात सब लोगों को पता है। अब देश का भला तभी होगा जब भाजपा यहां से साफ हो जाएगी।

Related posts

शनिवार से शुरू होगा कांग्रेस का 84वां महाधिवेशन, पार्टी में तय होगी पांच साल की दिशा

Rani Naqvi

प्रयागराज के स्कूल में कोरोना ने दी दस्तक, मिले 13 मरीज

Aditya Mishra

तालिबान सरकार को दिया गया अंतिम रूप, अफगानिस्तान के इलाकों में फिर हुई लड़ाई

Nitin Gupta