featured यूपी शख्सियत

वैलेंटाइन वीक में स्कूल टीचर ने पुरुषों के लिए नेट पर लगाई संस्कारशाला, पूछे अनूठे सवाल

वैलेंटाइन वीक में स्कूल टीचर ने पुरुषों के लिए नेट पर लगाई संस्कारशाला, पूछे अनूठे सवाल

आदित्य मिश्र, लखनऊ: कहते हैं, अगर समस्या है तो उसका समाधान होना चाहिए। साथ ही साथ समस्या को पूरी तरह से समझना भी काफी जरूरी होता है। महिला सुरक्षा पर तरह-तरह की योजनाएं और कार्यक्रम अक्सर होते रहते हैं।

इसी से जुड़े मुद्दे पर एक सर्वे फॉर्म तैयार किया गया। जिसमें 15 साल से बड़े युवाओं को महिला सम्मान का पाठ पढ़ाने की कोशिश की गई। महिलाओं पर लंबे समय से काम कर रही ‘ह्यूमन चेन’ की प्रेसिडेंट डॉक्टर उज़मा कमर ने शनिवार को  Bharat Khabar  के रिपोर्टर आदित्य मिश्र से बात की।

रूट कॉज पर कम करने की जरूरत

डॉ उज़मा कमर ने बताया कि महिला सुरक्षा पर अक्सर महिलाओं को आत्मरक्षा जैसी ट्रेनिंग दी जाती है, लेकिन पुरुषों के लिए इतना बड़ा प्रोग्राम नहीं चलाया जाता। इसी विचार को उन्होंने सर्वे के रूप में सबके सामने रखा। वेलेंटाइन वीक के दौरान पूरे देश में प्रेम का आदान-प्रदान होता है, इसीलिए इस सर्वे को इसी दौरान लांच किया गया।

8 फरवरी से 13 फरवरी के बीच हुआ सर्वे

महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर तैयार सर्वे 8 फरवरी से 13 फरवरी दोपहर 3:00 बजे तक किया गया। इसे ऑनलाइन तरीके से संपन्न करवाया गया। जिससे काफी संख्या में युवा विद्यार्थी और कामकाजी लोग जुड़े और कई लोगों ने इस कार्य को खूब सराहा।

WhatsApp Image 2021 02 13 at 5.34.58 PM वैलेंटाइन वीक में स्कूल टीचर ने पुरुषों के लिए नेट पर लगाई संस्कारशाला, पूछे अनूठे सवाल

परिवार को समझने वाला सर्वे

इस सर्वे के माध्यम से एक व्यक्ति अपने परिवार की महिलाओं के बारे में और अच्छी तरीके से जानता समझता है। सर्वे के सवाल भी काफी दिलचस्प रखे गए। जैसे-

  • मां के साथ कितना वक्त बिताया गया
  • पुरुषों से महिला सुरक्षा के बारे में 5 सुझाव
  • महिला पहनावे और तौर तरीकों पर रिएक्शन
महिला सुरक्षा पर काफी सक्रिय ‘ह्यूमन चेन’ संगठन

‘ह्यूमन चेन’ संगठन की प्रेसिडेंट डॉक्टर उज़मा कमर बताती है कि वह काफी दिनों से महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य पर काम कर रही हैं। इनके संगठन से जुड़े लोग महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह और दवाइयां इत्यादि कैंप के माध्यम से वितरित करते हैं। संगठन का उद्देश्य समाज में महिलाओं को बिना डर के बाहर निकलने की आजादी देना है।

WhatsApp Image 2021 02 13 at 5.55.48 PM वैलेंटाइन वीक में स्कूल टीचर ने पुरुषों के लिए नेट पर लगाई संस्कारशाला, पूछे अनूठे सवाल

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह संगठन महिला-पुरुष सभी का बराबर सम्मान करता है। इसीलिए पुरुषों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह महिलाओं के आत्म सम्मान की रक्षा करें और यह काम सबसे पहले अपने घर से ही शुरू हो सकता है। इसीलिए इस सर्वे को आयोजित कराया गया।

Related posts

भारतीय रेलवे ने  3 मई रात 12 बजे तक के लिए सभी सेवाओं को रद्द करने का फैसला किया है

Rani Naqvi

HC ने गौतमबुद्धनगर के DM सुहास LY के खिलाफ जारी किया अवमानना नोटिस

Shailendra Singh

लाहौर उपचुनाव में कुलसुम को मिली जीत से नवाज को राहत

piyush shukla