Breaking News featured देश बिहार

JDU के नए प्रदेश अध्यक्ष बने रामसेवक सिंह, पार्टी को मिलेगी नई दिशा

ff3bf6cb 2b25 43c5 80f7 312a3bc4f92b JDU के नए प्रदेश अध्यक्ष बने रामसेवक सिंह, पार्टी को मिलेगी नई दिशा

पटना। देश में आए दिन राजनीतिक गलियारे से कोई न कोई खबर सुनने को मिल ही जाती है। इसी बीच जेडीयू की तरफ से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक रामसेवक सिंह को जनता दल यूनाइटेड का अगले प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह इस पद को संभाल रहे थे। बिहार के हथुआ से चार बार विधानसभा के सदस्य चुने गए रामसेवक सिंह कुशवाहा जाति से आते हैं। हथुआ विधानसभा कुशवाहा बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। रामसेवक सिंह की गिनती आम तौर पर कम बोलने वाले नेताओं में होती है।

इस फैसले से पार्टी को मजबूती मिलेगी-

बता दें कि बीते दिनों वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपनी खराब सेहत का हवाला देकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्ति होने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि, तब नीतीश कुमार की पहल पर उन्होंने अपना फैसला टाल दिया था। हाल ही में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाढ़ से जेडीयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद अब नीतीश कुमार ने पार्टी को नई दिशा में मज़बूत करने के लिए यह कदम उठाया है। माना जा रहा है कि नीतीश के इस फैसले से जेडीयू मज़बूत होगी। सत्ताधारी दल में लव-कुश की जोड़ी को राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने का बाद जेडीयू को काफी फायेदा होगा।

Related posts

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 26 जनवरी तक 100 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन

Shailendra Singh

सुरक्षा के दावे हुए फेल, पटना-राजधानी एक्सप्रेस में हुई लूटपाट

Rahul srivastava

सिद्धू की नई पारी, ‘राजनीतिक पार्टी’ को लेकर सकते हैं बड़ा ऐलान

shipra saxena