Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी

सड़को के चौड़ीकरण में बाधा बनी सरकारी बिल्डिंग, PWD विभाग ने चलवा दिया पीला पंजा

fa708452 8163 453a be74 0f74dd41d585 सड़को के चौड़ीकरण में बाधा बनी सरकारी बिल्डिंग, PWD विभाग ने चलवा दिया पीला पंजा

हरदोई से आशीष सिंह की रिपोर्ट-

हरदोई। देश में आए दिन सरकारी विभागों द्वारा मनमानी करने का मामला सामने आता ही रहता है। आज के समय में कोई भी ऐसा सरकारी विभाग बचा हुआ नहीं जो समय आने पर मनमानी नहीं करता हो। हर कोई अपने हिसाब से कानून को चलाना चाहता है। चाहें वह सहीं ढंग हो या फिर गलत। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में भी एक ऐसा ही पीडब्ल्यूडी विभाग की मनमानी करने का मामला प्रकाश में आया है, जहां पीडब्ल्यूडी ने बिना नोटिस दिए ग्राम सचिवालय और सरकारी विद्यालय की बाउंड्री तोड़ दी। जिससे लोगों में खासा आक्रोश देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग ने ये कदम उठाने से पहले एक बार भी बताने की जहमत तक नहीं उठाई।

सड़को का हो रहा चौड़ीकरण-

बता दें कि देश में इस समय हर कोई अपने हिसाब से कानून को चलाना चाहता है। दिनों दिन सरकारी महकमें के हौसलें बुलंद होते जा रहे हैं। जब भी किसी विभाग का कुछ करने का मन होता है तो वह बिना कुछ कहें जेसीबी चलावा देता है। पहले तो सरकार द्वारा अवैध कब्जों और अवैध तरीके से बनाए गए मकानों पर पीला पंजा चलाया जाता है। लेकिन अब अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। हरदोई के सुरसा ब्लॉक में पीडब्ल्यूडी ने बिना नोटिस दिए ग्राम सचिवालय और सरकारी विद्यालय की बाउंड्री तोड़ दी। शासन की मंशा के अनुसार मेन रोड से ब्लॉक मुख्यालय तक सड़कों का चौड़ीकरण होना था। जिसके चलते ब्लॉक मुख्यालय तक तो सड़क का चौड़ीकरण हुआ।

सरकारी बिल्डिंगों को ढाया गया-

लेकिन कस्बे के अंदर बिना नोटिस और बिना मुआवजे के लोगों के मकान और सरकारी बिल्डिंगों को ढाया गया। इससे पता चलता है कि सकारी महकमें की अपनी खूब मनमानी कर रहे हैं। इस मनमानी के चक्कर में सिर्फ और सिर्फ आम लोग ही पिसतें हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा उठाए गए कदम से लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Related posts

एक शर्त पर भारत को कालेधन की जानकारी देगा स्विट्जरलैंड

kumari ashu

रसोई गैस के बढ़ते दाम से उपभोक्ताओं को मिली राहत

Rani Naqvi

बारिश ने मुंबई का निकाला दम, सड़क से लेकर एअरपोर्ट तक सब कुछ हुआ पानी-पानी

bharatkhabar