Breaking News featured देश मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने फिल्म ‘दिल से’ के गाने पर किया धमाकेदार डांस

26f53e22 2c2e 4500 a9bb 34c69c73700b मलाइका अरोड़ा ने फिल्म 'दिल से' के गाने पर किया धमाकेदार डांस

बाॅलीवुड। फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से आए दिन कोई न कोई सुर्खियों में बना रहता है। कोई अपने बेतुके बयानों को लेकर तो कोई अपने बेहतरीन अंदाज को लेकर। इसी बीच अब मलाइका अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका अपने फ़िल्मी करियर के सबसे हिट गाने छैंया छैंया पर थिरकती नज़र आ रही हैं। मलाइका के वायरल डांस वीडियो की तो इसमें मलाइका सिल्वर ड्रेस में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के साथ छैंया छैंया पर ठुमके लगाती दिख रही हैं।

मलाइका अरोड़ा के डांस पर खूब तालिया बजी-

बता दें कि बॉलीवुड की बेस्ट आइटम क्वींस में से एक मलाइका अरोड़ा अपने बेहतरीन डांस और अंदाज के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह गाना मलाइका और शाहरुख खान पर फिल्माया गया था जिसे ट्रेन की छत पर फिल्माया गया था। यह गाना फिल्म ‘दिल से’ का था जो कि आज भी बेहद पॉपुलर है। शो में जज की भूमिका निभा रहीं मलाइका जब मंच पर ठुमके लगा रही थीं तो उनके साथी गीता कपूर और नोरा फतेही उनकी हर अदाओं की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे थे और बार-बार तालियां बजा रहे थे। वहीं, शो के होस्ट भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया भी मलाइका के मूव्स देखकर सीट से उठकर तालियां मारने को मजबूर होते नज़र आ रहे थे।

Related posts

तो बिहार में अकेले ही चुनाव लड़ेगी जीतन मांझी की पार्टी, जानें क्या कहा पूर्व सीएम ने

bharatkhabar

खुलासा: राम रहीम मामले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर डाला गया था दबाव

Pradeep sharma

2016 में महिला की गला दबाकर कर दी थी हत्या, अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Trinath Mishra