featured देश राज्य

खुलासा: राम रहीम मामले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर डाला गया था दबाव

manmohan singh खुलासा: राम रहीम मामले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर डाला गया था दबाव

गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण मामले में दोषी पाए जाने के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीबीआई से रिटायर्ड डीआईजी एम. नारायण ने इस संबंध में एख खुलासा किया है। सूत्रों के हवासे से खबर है कि एम. नारायण ने कहा है कि इस मामले को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर दबाव बनाया गया था। इस मामले की जांच एम. नारायण ने की है।

manmohan singh खुलासा: राम रहीम मामले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर डाला गया था दबाव
manmohan singh

उन्होंने बताया है कि इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सीबीआई के साथ खड़े रहे थे और उन्होंने सीबीआई को अपनी जांच आगे बढ़ाने में सहयोग किया था। उन्होंने पीड़ितों के बयान सामने आने के बाद ऐसा किया था। राम रहीम केस में पीड़ितों का बयान सामने आने के बाद पूर्व पीएम ने सीबीआई चीफ को इसके बारे में तलब किया था और सीबीआई को अपनी जांच तेज करने के निर्देश दिए थे। इससे पहले एम. नारायण ने खुलासा किया था कि उनपर कई अधिकारियों ने राम रहीम के केस को दबाने की कोशिश की थी।

आपको बता दें कि राम रहीम को पंचकूला में सीबीआई अदालत में यौन शोषण के मामले में दोषी पाया गया है। जिसके बाद से ही पंचकूला समेत कई जगहों पर भारी हिंसा मचाई गई थी। इसमें कई लोग घायल हो गए थे तो कई लोगों की मौत हो गई थी। राम रहीम पर सजा का ऐलान करने के लिए रोहतक की सुनारिया जेल को कोर्ट परिसर बनाया गया था। जिसके बाद उनपर सजा का ऐलान हुआ। राम रहीम को यौन शोषण मामले में 10-10 साल की सजा हुई है। इस वक्त वह जेल में बंद है।

Related posts

अल्मोड़ा: एक्टिव मोड में डीएम वंदना सिंह, स्कूलों में रूपांतरण कार्यक्रम के कार्यों का किया निरीक्षण

Neetu Rajbhar

IGI एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टकराते-टकराते ऐसे बचे 2 प्लेन

shipra saxena

UP News: शहीद किसी समाज का नहीं बल्कि पूरे देश का जनजन का होता है: ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर

Rahul