Breaking News featured देश बिहार राज्य

प्रियंका को यूपीएससी द्वारा सीडीएस परीक्षा महिला कैडर में चौथा स्थान

प्रियंका

कहलगांव: कहलगांव की प्रियंका को यूपीएससी द्वारा संचालित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (महिला कैडर) में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रियंका नें दसवीं केंद्रीय विद्यालय कहलगांव से की। इसमें प्रियंका को 10 सीजीपीए मार्क्स मिला। वे आईएससी आर के पुरम नई दिल्ली से की।

प्रियंका ने बी टेक एनआईटी दिल्ली (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स) यूपीएससी द्वारा संचालित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा- 2019 (महिला कैडर) में पूरे भारत वर्ष मे चौथा स्थान प्राप्त किया है।

प्रियंका के पिता वीरेंद्र कुमार मंडल कहलगांव रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक हैं।

प्रियंका के इस सफलता पर कहलगांव ही नहीं भागलपुर जिला ही नहीं बल्कि प्रियंका ने पूरे बिहार के नाम को रोशन किया है।

इसे लेकर के क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। प्रियंका एवं उनके माता-पिता को प्रियंका के इस अपार सफलता पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

UPSC सिविल सेवा 2019 का आया परिणाम, प्रदीप सिंह ने किया टॉप

रिपोर्ट- अतीश दीपंकर भागलपुर

Related posts

अखिलेश की अल्पसंख्यक कोटा योजना पर चल सकती है योगी की कैंची

Rani Naqvi

पुरुलिया सदर अस्पताल में डेंगू का बढ़ रहा प्रकोप

Rani Naqvi

यूपी में मिशन मोड पर भाजपा, 16 जुलाई से शुरु होगा अभियान

Aditya Mishra