Breaking News featured उत्तराखंड देश भारत खबर विशेष

ऑल वूमेन एक्सपीडिशन के तहत 15 महिलाएं बनेंगी पर्वतरोहण विजेता, शीतल करेंगी टीम का नेतृत्व

55cd9a78 7be3 463a 91ea 73c1ff2f6ff2 ऑल वूमेन एक्सपीडिशन के तहत 15 महिलाएं बनेंगी पर्वतरोहण विजेता, शीतल करेंगी टीम का नेतृत्व

उत्तराखंड। कोरोना महामारी के चलते देश में सब काम पीछे छूट गया गया। जल्दी होने वाला काम भी अब देरी से ही हो रहा है। जैसा कि आप सभी को पता होगा कि 2020 में होने वाला ऑल वूमेन एक्सपीडिशन कोविड-19 की वजह से शुरू नहीं हो पाया। जिसके बाद अब क्लाइंबिंग वियोंड समिट ने इसका आयोजन सितंबर 2021 में करने का फैसला किया है। एक्सपीडिशन के लिए महिलाओं का दल काफी उत्साहित है। इसके लिए पूरी तैयारियां भी कर ली गई हैं। ऑल वूमेन एक्सपीडिशन के तहत 15 सदस्यीय महिलाओं के दल में 12 महिलाओं का चयन कर लिया गया है।

पर्वतारोहण में भविष्य की अपार संभावनाएं-

बता दें कि ऑल वूमेन एक्सपीडिशन के तहत देश भर की 15 महिलाओं का दल सितंबर 2021 में नंदा देवी ईस्ट और भागीरथी-2 फतह करने निकलेगा। इस अभियान का नेतृत्व एवरेस्ट विजेता शीतल करेंगी। इससे पूर्व में इन चयनित महिलाओं को दारमा और व्यास घाटी के पहाड़ों में प्रसिद्ध पर्वतारोही योगेश गब्र्याल प्रशिक्षण देंगे। इस दल में ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने पर्वतारोहण का एडवांस कोर्स किया है, लेकिन उनके पास पर्वतारोहण का कोई अनुभव नहीं है। क्लाइंबिंग वियोंड द समिट की ओर से ऐसी महिलाओं को कुशल पर्वतारोहियों की टीम के साथ भागीरथी पिक्स-2, नंदा देवी ईष्ट चोटियों को फतह करने के लिए भेजा जाएगा। पर्वतारोहण के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आॅल वूमेन एक्सपीडिशन शुरू किया गया है। महिलाओं को ऐसे एडवेंचर खेलों में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए आगे आना होगा। पर्वतारोहण में भविष्य की अपार संभावनाएं हैं।

अभी इन महिलाओं का हुआ चयन-

इस अभियान के तहत महाराष्ट्र की याद्धनिकी भिलेर, हिमाचल की बबीता ठाकुर, हेमलता, धारचूला की मनीषा सीपाल, पूजा सीपाल, मेनका गुंज्याल, कलावती बराल, प्रीति रावत, रेखा, दीपिका, मीनाक्षी राठौर और मौना का चयन किया गया है। तीन अन्य महिलाओं का अभी चयन नहीं हो पाया है।

Related posts

ट्रूडो ने लगाया भारत पर इमेज खराब करने का आरोप

Vijay Shrer

कोविड-19 की समीक्षा बैठक में सीएम त्रिवंद्र ने दिये निर्देश, कहा- डेथ रेट कम करने के लिए किये जाएं विशेष प्रयास

Hemant Jaiman

एयर इंडिया की तेल सप्लाई ठप, तेल कंपनियों पर है 4,500 करोड़ बकाया

Trinath Mishra