Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

देर रात तक बेवसीरीज देखना हुआ फायदेमंद, जानिए 18 साल का लड़का कैसे ले गया 75 लोगों को बचाकर

36a3bc73 c97e 41c0 8e26 33edc614fd1f देर रात तक बेवसीरीज देखना हुआ फायदेमंद, जानिए 18 साल का लड़का कैसे ले गया 75 लोगों को बचाकर

मुबंई। ये तो सभी जानते हैं कि मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। मुबंई में आए दिन हादसो की खबर सुनने को मिल ही जाती हैं। ऐसा ही मुंबई से सटे कल्याण डोम्बिवली में गुरूवार की सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां एक दो मंजिला बिल्डिंग देखते ही देखते भरभरा कर गिर गई। उस समय बिल्डिंग में 75 लोग थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी बाहर सुरक्षित निकल आए। ये करिश्मा में एक 18 साल के लड़के ने कर दिखाया। जिसे देर रात तक बेवसीरीज देखने की आदत है। जिसके रहते सभी सुरक्षित बच पाए।

बेवसीरीज देखना हुआ फायदेमंद-

जनकारी के अनुसार बता दें कि कुणाल ने बताया कि रोज रात 2 बजे तक बेवसीरीज देखता है और उसके बाद सो जाता है, लेकिन आज नींद नहीं आ रही थी। जिसके चलते वह 4 बजे तक बेवसीरीज देख रहा था। तभी अचानक उसे कुछ गिरने आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उसने उठकर देखा तो पाया कि उसके किचन का हिस्सा अचानक गिर गया। जिसके बाद उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और सभी घर से तुरंत बाहर निकल आए। जिसके बाद उन्होंने इस घटना के बारे में पूरी बिल्डिंग को बता दिया। जिसके बाद समय रहते बिल्डिंग में रहने वाले करीब 75 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। गनीमत रही कि किसी को कोई जान की हानि नहीं हुई है।

पहले मिल चुका था नोटिस-

आगे कुणाल ने बताया कि कोपर इलाके इस बिल्डिंग को 9 महीने पहले ही खतरनाक घोषित किया गया था और नोटिस चिपका कर सभी को घर खाली करने के लिए कहा गया था। कुणाल ने कहा कि सभी गरीब लोग हैं, बिल्डिंग छोड़कर कहा रहने जाएंगे। जिसके कारण वे सभी वहीं रूक गए।

 

Related posts

देश के इन हिस्से में 31 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन..

Rozy Ali

कलमकार के घर चोरों का अनोखा कारनामा, गायब कर दिए पंखे

Aditya Mishra

माननीयों के स्वागत में दिल्ली भेजी जा रही जर्दालु आम की पेटियां, बिहार सरकार की ओर से हुई रवाना

bharatkhabar