Breaking News featured देश

इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेसी नेता बरिंदर ढिल्लन को हिरासत में लिया

बरिंदर ढिल्लन

दिल्ली में इंडिया गेट पर किसान बिल का विरोध करते हुए एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया था। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लन को मंगलवार को हिरासत में लिया हैं। किसान बिल का विरोध करते हुए इंडिया गेट पर सोमवार को ट्रैक्टर जलाया गया था।

गाड़ी में लादकर लाया गया ट्रैक्टर

बता दें कि एक पुराने ट्रैक्टर को गाड़ी में लादकर प्रदर्शनकरियों द्वारा लाया गया था। जिसे बाद में जला दिया गया। दिल्ली पुलिस ने छानबीन करते हुए इस घटना में शामिल कुछ लोगो को गिरफ्तार भी किया हैं। गिरफ्तार किये गए लोग पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बताए जा रहे है। इस घटना को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विपक्ष पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे पंजाब के सीएम

5 लोगों को किया गिरफ्तार

इंडिया गेट पर ट्रैक्टर को आग के हवाले करने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किये गए सभी लोग पंजाब के है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों का नाम मनजोत सिंह, रमनदीप सिंह सिंधू, साहिब, राहुल और सुमित हैं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए सभी युवक भी खुद को पंजाब यूथ कांग्रेस के नेता बता रहे थे।

किसान बिल के विरोध में इंडिया गेट पर ट्रैक्टर को किया आग के हवाले

Related posts

पाकिस्तानी हैकर्स की DU वेबसाइट पर नजर, हैक कर लिखा

kumari ashu

पुंछ एल.ओ.सी  पर पड़ी पाक घुसपैठिये की लाश 

Rani Naqvi

ऑस्कर पुरस्कार 2018: हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में शुरू हुआ ऑस्कर पुरस्कार समारोह

Rani Naqvi