Breaking News featured देश यूपी राज्य

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव

कल्याण सिंह

लखनऊ. राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कल्याण सिंह को पीजीआई लखनऊ में भर्ती किया गया हैं। लखनऊ में माल एवेन्यू में निवास कर रहे कल्याण सिंह को दो दिन से बुखार आ रहा था। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी जांच की थी। कल उनकी जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज उनको भर्ती किया गया हैं। संजय गांधी पीजीआई में वह फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं। फिलहाल उनको इसके अलावा कोई परेशानी नहीं है।

कल्याण सिंह में नहीं थे कोरोना लक्षण: संदीप सिंह

कल्याण सिंह के पोते और यूपी सरकार में मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि कल्याण सिंह को पीजीआई लखनऊ में भर्ती करा दिया गया हैं। और उनमे कोरोना का कोई लक्षण नहीं आया हैं। इसके बाद भी सावधानी बरतने के लिए टेस्ट कराया गया। पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती करा दिया गया हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना ग्राफ

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब तक कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,12,414 हो चुकी हैं। इनमें से 2,39,485 ठीक हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या प्रदेश में 68122 हैं। जबकि 4,429 मरीजों की जान जा चुकी हैं। प्रदेश में 75 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश 75 लाख से कोरोना जांच करने वाला पहला राज्य बन गया हैं। इस समय प्रदेश में 68122 एक्टिव मरीजों में से 36329 होम आइसोलेशन में है।

Related posts

Uttar Pradesh : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सिविल अस्पताल पर छापा, अफसरों की लगाई फटकार

Neetu Rajbhar

15 जुलाई से लखनऊ के इन रूटों पर होगा e-Bus का ट्रायल, साफ होगी शहर की हवा

Aditya Mishra

हरियाणा: मांगें पूरी ना होने पर खट्टर सरकार से खफा 100 से ज्यादा दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म

rituraj