कर्मचारियों के गैर हाजिर रहने पर गंभीरता जताई, कोविड पर भी चर्चा की
भारत खबर, जम्मू कश्मीर-राजेश विद्यार्थी
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में सचिवालय का आज अचानक निरीक्षण किया और कुछ कर्मचारियों के गैर हाजिर रहने पर गंभीरता जताई। उपराज्यपाल ने प्रशासनिक सचिवों से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है उपराज्यपाल जल्द ही प्रशासनिक फेरबदल करेंगे। उपराज्यपाल ने पहली बार सर्दियों की राजधानी श्रीनगर स्थित सचिवालय का दौरा किया। लगभगसभी प्रशासनिक कार्यालयोे का दौरा करने के बाद उन्होंने गैर हाजिर रहे कर्मचारियों को लेकर सचिवों से पूछताछ की। मनोज सिन्हा के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी थे। दौरे के बाद मनोज सिन्हा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रशासन और कर्मचारियों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा जरूरी कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए ड्यूटी चार्ट बनाया जाए। उन्होंने कुछ कर्मचारियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को पूछा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि काम तेजी से हो और ‘गुड गर्वनेंस‘ के लिए सरकार बचनबद्ध है।
कोविड को लेकर भी चर्चा की
जम्मू। उपराज्यपाल ने कोविड-19 को लेकर भी अधिकारियों से बातचीत की। अधिकारियों से कोरोना महामारी से निपटने के प्रबंधों पर जानकारी हासिल की और अधिकारियों को कहा कि अस्पतालों में इस बीमारी से निपटने के लिए पर्याप्त हों। अस्पतालों की व्यवस्था पर भी लगातार नजर रखने के उपराज्यपाल ने आदेश दिए।
प्रशासन में जल्द होगा फेरबदल
जम्मू। उपराज्यपाल के सचिवालय निरीक्षण से प्रशासन में फेरबदल की भी अटकलें भी लगाई जा रही हैं। कई प्रशासनिक सचिव और पुलिस अधिकारी एक ही पद पर दो साल पुरा कर चुके हैं और तबादले का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है मनोज सिन्हा प्रमुख पदों पर विश्वसनीय प्रशासनिक अधिकारी को देने के पक्ष में है। हालांकि वीरवार को ही प्रशासनिक सचिवों के साथ उनकी बैठक हुई और विकास कार्यों पर समीक्षा की। कई विकास कार्यो को मंजूरी दी और फंड भी जारी किया। जिन परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उसे भी तय समय सीमा मेें पूरा करने के आदेश दिए गए।