featured देश

रामनवमी पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

modi रामनवमी पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सभी देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, राम नवमी के अवसर पर सभी देश-वासियों को बधाई और हार्दिक शुभ-कामनाएं। भगवान राम का जीवन अपने आप में ही एक संदेश है। आइए, न्यायप्रियता और सत्यम के मार्ग पर चलने के उनके संदेश का पालन करें और अपने समाज में भाई-चारा बढ़ाएं।

modi रामनवमी पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, राम नवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मोदी ने इस संदेश में एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे देश में उत्सव एक प्रकार से सामाजिक शिक्षा का एक माध्यम है। समाज को सामूहिकता की ओर ले जाना, समाज के प्रति संवेदन बनाना, मूल्यों के प्रति जागरूक रहना और विकृतियों को मिटाने का निरंतर प्रयास करते रहने का सन्देश है |

वहीं हमारे उत्सवों की परंपरा है। श्रीराम एक आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श पति, आदर्श मित्र, आदर्श राजा, अयोध्या भी एक आदर्श नगर था। तो रामराज्य में एक आदर्श शासन व्यवस्था थी। प्रभु राम मानवता का प्रतिनिधित्व करते हैं, मानवता के उच्च मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं, मर्यादाओं को रेखांकित करते हैं | विवेक, त्याग, तपस्या व उसकी एक मिशाल हमारे बीच छोड़ कर गए हैं।

Related posts

अपनों से दूर और अपनों द्वारा ठुकराए हए बुजुर्गों ने मनाई वृद्ध आश्रम में दिवाली

Rani Naqvi

Aaj Ka Panchang: 29 जुलाई 2022 का पंचांग, जानिए आज की तिथि और राहुकाल

Nitin Gupta

बिहार में बाढ़ से 31 लाख लोग प्रभावित, अब तक 61 लोगों की मौत

bharatkhabar