featured Breaking News देश राज्य

कई कोशिशों के बाद बना Google का यह Doodle

google doodle कई कोशिशों के बाद बना Google का यह Doodle

बुधवार 1 नवंबर को मशहूर उर्दू लेखक और साहित्यिक आलोचक अब्दुल कावी देसनवी का जन्मदिन है। इसके लिए गूगल ने 1 नवंबर को एक खास डूडल बनाया है और उर्दू लेखक को याद किया है। मशहूर लेखक की याद में बनाए गए डूडल पर एक बहुत ही खास डिजाइनिंग हुई है। जानकारी है कि इस डूडल का डिजाइन गेस्ट गूगल डूडलर प्रभा माल्या ने किया है।

google doodle कई कोशिशों के बाद बना Google का यह Doodle
google doodle

इस डूडल में विशेष प्रकार से उर्दू की छाप लगाने का प्रयास किया गया है। जाानकारी है कि इसे बनाने से पहले और भी कई डिजाइन को बनाया गया था। इससे पहले माल्या ने कई स्कैच बनाए थे। वही अगर बात की जाए मशहूर लेखक अब्दुल कावी देसनवी की तो उनकी जन्म 1 नवंबर 1930 बिहार में हुआ था। उनके पिता का नाम सैयद मोहम्मद सईद रजा था। उनके पिता को अरबी, उर्दू और फारसी भाषाओं का अच्छा ज्ञान था। वह प्रोफेसर थे। जिस कारण अब्दुल कावी को भी काफी भाषाओं का ज्ञान था। वह एक काफी प्रसिद्ध लेखन भी थे। दुनियाभर में उन्हें उर्दू साहित्य में किए गए कामों के लिए जाना जाता है। वह ऑल इंडिया रेडियो पर प्रोग्रामिंग सलाहकार समिति के भी सदस्य रह चुके हैं। वृद्ध अवस्था में साल 2011 में कई बिमारियों के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद 7 जुलाई 2011 में उनका निधन हो गया था।

Related posts

डीएनडी रहेगा ‘टोल फ्री’, सुप्रीम कोर्ट ने स्टे देने से किया मना

Rahul srivastava

खादी के साथ स्वच्छता अभियान को बढ़ाने का भी किया मन की बात में पीएम मोदी ने जिक्र

piyush shukla

शि जिनपिंग और मोदी से मिलने के बाद चीन ने भारतीय सीमा पर घुसपैठ की

mahesh yadav