Breaking News featured देश मनोरंजन

रिलेशनशिप पर बोली रिया, दुनिया के बेहतरीन इंसान थे सुशांत

सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत केस का एक हाई प्रोफाइल केस बन चूका है। जिसमे एक नहीं कई जांच एजेंसी मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। केस में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। सुशांत के परिवार से लेकर उनके फैन्स तक रिया को सुशांत की मौत का जिम्मेदार मान रहे हैं। इसी के चलते रिया ने आज तक को एक इंटरव्यू दिया। जिसमे रिया अपने और सुशांत के रिश्ते को लेकर बोली हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें सुशांत से प्यार करने का कोई पछतावा नहीं हैं, इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वो एक ‘छोटा सुशांत’ भी चाहती थी।

छोटा सुशांत भी चाहती थी- रिया

इस दौरान रिया ने कई आरोपों का जवाब दिया और सुशांत के परिवार पर भी कई आरोप लगाए। रिया ने कहा कि सुशांत इस धरती पर बेहतरीन इंसान थे। उन्होंने कहा कि सुशांत से प्यार का उन्हें कोई पछतावा नहीं है। वह उनके साथ जिंदगी बिताना चाहती थीं। वह एक छोटा सुशांत भी चाहती थी जो बिल्कुल उनके जैसा हो।

ड्रग्स आरोप पर बोली रिया

हाल ही में रिया का ड्रग चैट वायरल हुआ था। जिसको लेकर उनपर आरोप लगे थे कि वो सुशांत को ड्रग देती थी और रिया की ड्रग डीलिंग से जुड़े होने की बात सामने आ रही थी। इस पर नारकोटिक्स ब्यूरो ने रिया के खिलाफ केस दर्ज किया है और नारकोटिक्स ब्यूरो इसपर जांच भी कर रहा है। ड्रग्स के आरोप पर रिया से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया।

सीबीआई जांच का सामना कर रहीं रिया

बता दें कि सुशांत केस की जांच सीबीआई कर रही हैं। सीबीआई ने शनिवार को रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन भेजा था। रिया मुंबई पुलिस और ईडी के सवालों के जवाब दे चुकी है। अब रिया सीबीआई जांच का सामना कर ही है।

Related posts

अखिलेश यादव ने सरकार पर साथा निशाना, बोले- BJP ने खरबपतियों को फायदा पहुंचाया

Aman Sharma

धरने के बाद बिगड़ी केजरीवाल की तबीयत, मीटिंग रद्द

mohini kushwaha

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों का होगा Mutual Transfer, जाने क्या है मामला

Shailendra Singh