featured देश

रोहित शर्मा , फोटगाट सहित चार लोगों को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न..

rohit sharma cricketer रोहित शर्मा , फोटगाट सहित चार लोगों को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न..

खेल की दुनिया में बेहतरीन और सराहनीय काम करने वाले लोगों को मिलने वाले राजीव गांधी खेल रत्न के लिए इस बार क्रिकेटर रोहित शर्मा सहित चार लोगों को चुना गया है।आपको बता दें, शानदार बल्लेबाज और उपकप्तान क्रिकेटर रोहित शर्मा और पहलवान विनेश फोगाट को पुरस्कार चयन समिति द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना गया है।

rajjev 1 रोहित शर्मा , फोटगाट सहित चार लोगों को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न..
टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलू के लिए भी पुरस्कार चयन समिति द्वारा खेल रत्न के लिए सिफारिश की है। यह फैसला राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन और दूसरे राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों को तय करने के लिए मंगलवार को चयन पैनल की बैठक में लिया गया. पुरस्कार की पुष्टि अब खेल मंत्री करेंगे। एक बार मंत्री द्वारा पुष्टि के बाद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुरस्कार प्रदान करेंगे। अगर रोहित शर्मा को पुरस्कार मिलता है, तो वह ऐसा करने वाले चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली को खेल रत्न मिला था।

इस साल मई में, दाएं हाथ के बल्लेबाज को BCCI द्वारा पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। बल्ले के साथ रोहित शर्मा के लिए साल 2019 बेहद शानदार साल रहा था। दाएं हाथ के बल्लेबाज के पास विशेष रूप से वनडे में फॉर्मेट के आंकड़ों के मामले में कई रिकॉर्ड हैं। उन्होंने 50 ओवर के फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में साल का अंत किया जहां एकदिवसीय मैचों में सात शतकों सहित 1,490 रन बनाया है. कैलेंडर वर्ष में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार शामिल हैं, जो हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति देते हैं। बैठक के पहले दिन सोमवार को द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कारों के लिए 13 और 15 उम्मीदवारों के नाम की सिफारिश की गई।

https://www.bharatkhabar.com/operation-all-out-in-baramula-by-indian-army/
खेल मंत्री बहुत जल्दी नामों का एलान कर सकते हैं। खबर के सामने आने के बाद रोहित शर्मा के फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

Related posts

अमेरिका में जीत के करीब जो बिडेन, सर्वाधिक वोट मिलने का रिकॉर्ड

Samar Khan

ये हैं सोनम की शादी के 5 बेस्ट वीडियोज, देखिए VIDEOS

rituraj

चुनाव आयोग ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, ईवीएम मुद्दे पर होगी चर्चा

kumari ashu