जम्मू - कश्मीर राज्य

शोपियां में हुआ आतंकी हमला पुलिस व सीआरपीएफ पर फेंका ग्रेनेड

आतंकी हमला

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला करने की नापाक हरकत की है। आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ को निशाना बनाने की कोशिश करते हुए ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले के बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया गया है। सुरक्षाबलों की पूरी टीम इस काम में लगी हुई है। आपको बता दें कि 5 अगस्त को 2019 को कश्मीर से अनुछेद 370 को हटाया गया था। अनुछेद 370 को हटे हुए आज पूरा एक साल हो गया है। इस मौके पर आतंकियों ने अपने नापाक इरादों को अंजाम दिया है। आंतकी संघहै ठन पहले ही 370 हटने को लेकर सकते में है। और अब इन्होने ये कार्रवाई करके अपने मंसूबों को साफ कर दिया है। भारत सरकार पहले ही आतंकी संघठनों को लेकर सख्त रुख अपनाये हुए है। 370 हटने के बाद कश्मीर में शांति कायम हुई थी जिसको लेकर अब आतंकी संघठन फिरसे कश्मीर की शांति को छीनना चाहते है। और कश्मीर को फिरसे आतंकियों का ठिकाना बनाना चाहते है। भारतीय सेना भी इस बार आतंकियों को कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है। और उनके आकाओं को भी सबक सिखाने की तैयारी में है। घाटी का माहौल ख़राब करने की लगातार कोशिशें की जा रही है। 370 की वर्षगांठ को देखते हुए पूरी कश्मीर घाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया था। साथ ही मुख्य सड़कों को तारबंदी कर सील कर दिया गया था।

कश्मीर में किया गया था कर्फ्यू का ऐलान

सुरक्षा एजेंसी पहले ही नए जम्मू कश्मीर की वर्षगाठ पर तमाम तैयारियां कर चुकी थी। पहली वर्षगांठ पर आतंकी हमले को लेकर पूरी घाटी में एक दिन पहले कर्फ्यू को लेकर गाड़ियों से एलान कर रही थी। इसके साथ ही इस मौके पर लोगों से घर पर रहने की अपील की गई। साथ ही चेतावनी भी दी गयी कि अगर कोई भी व्यक्ति नियमों का उलंघन करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया था।

370 को लेकर किया गया था अलर्ट

370 की वर्षगांठ को लेकर कश्मीर को पहले ही अलर्ट पर कर दिया गाया था। कश्मीर में इससे पहले भी बार बार इस प्रकार की नापाक हरकत की जाती थी और इन कार्यों के लिए आतंकी संघठनों द्वारा फंडिंग की जाती थी। और कश्मीरी लोगो को शिकार बनाया जाता था। इसके साथ ही कश्मीर के लोगों को गुमराह भी किया जाता था और उन्हें अपने चुंगल में फंसाकर उनसे कश्मीर के खिलाफ ही काम करवाया जाता था। और भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचाया जाता था। लेकिन आज तक आतंकी भारत की सरजमीं को अपने नापाक इरादों से नन्ही हिला सके। हमेशा से भारत के लोग अपने वतन के लिए मर मिटने के लिए तैयार रहते है। और दुश्मन देशो से डटकर मुकाबला करते है। बहुत सारे मौके पर भारत के लोगो व भारत की सेना ने दुश्मन देशों को मुँह तोड़ जवाब दिया है।

कश्मीर से हटे सभी विशेष अधिकार

कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए बहुत समय से प्रयास किये जा रहे थे लेकिन राजनीति के चलते कश्मीर के लोगो को धारा 370 की वजह से भारत सरकार की सभी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था और वह वंचित रह जाते थे। अन्य राज्यों के लोग भी इस प्रकार की अन्य समस्या का सामना कर रहे थे। अन्य राज्यों के लोग कश्मीर में जमीन नहीं खरीद सकते थे। जिसकी वजह से बहुत से लोगो की दिल की तम्मना अधूरी रह जाती थी पार अब धारा 370 के बाद इस प्रकार के सभी प्रतिबंध हट गए है और लोगो को कश्मीर में जमीन ख़रीदने का पूरा अधिकार मिल गया है। साथ ही कश्मीर में शादी करने का अधिकार भी इसमें शामिल भी हो गया है।

दोहरी नागरिकता भी हुई खत्म

धारा 370 के चलते लोगो के पास दोहरी नागरिकता होती थी। इसके हटने के बाद अब दोहरी नागरिकता भी ख़त्म हो गई है। कश्मीर को मिले सभी विशेष आधिकार खत्म हो गए है। जिनमे कश्मीर का अलग झंडा भी शामिल था अब कश्मीर में भारत का ही झंडा लगता है। साथ भारत का संविधान अब कश्मीर का संविधान बन गया था। भारत के संविधान के सभी नियम कायदे कानून अब कश्मीर में लागू हो चुके है। कश्मीर को लेकर चल रहा विवाद भी अब एक हद तक खत्म हो गया है।

Related posts

PM Modi Kushinagar Live : अभिधम्म दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे है पीएम मोदी

Neetu Rajbhar

क्यों मरीज को डॉक्टर ने रसीद दिए एक के बाद एक थप्पड़, वजह है अजीब

Vijay Shrer

31 अक्टूबर तक किसानों का कर्ज माफ करेगी महाराष्ट्र सरकार

Rani Naqvi