featured देश

बर्थडे स्पेशल: इस वजह से ट्विकंल खन्ना को अक्षय कुमार का प्रियंका के साथ काम करना नहीं था पसंद

twinkal khanna बर्थडे स्पेशल: इस वजह से ट्विकंल खन्ना को अक्षय कुमार का प्रियंका के साथ काम करना नहीं था पसंद

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज 38 साल की गई हैं।

 मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज 38 साल की गई हैं। अपने फिल्मी करियर में प्रियंका चोपड़ा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। वहीं प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड 2000 रह चुकी है। प्रियंका ने अपनी उम्र से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी की है।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के बीच प्यार को देखकर उनकी उम्र के फर्क का पता नहीं चलता। निक प्रियंका का बहुत ख्याल रखते हैं। निक से शादी करने से पहले प्रियंका का नाम कई बॉलीवुड सितारों के साथ जोड़ा गया। आज हम आपको प्रियंका के उन्हीं  अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं…

प्रियंका ने असीम मर्चेंट को डेट किया था

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में आने से पहले असीम मर्चेंट को डेट किया था। लेकिन जैसे ही प्रियंका चोपड़ी को फिल्मों में कामयाबी मिलनी शुरू हुई वो अपने पहले प्यार को भूल गई। दोनों के बीच दुरियां पैदा हो गई और दोनों अलग हो गए थे। प्रियंका ने असीम के बाद अक्षय कुमार को डेट किया दर्शकों ने इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया और दोनों की जोड़ी ने खुब सुर्खियां भी बटोरी। अक्षय और प्रियंका ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया इसी खबर आई थी कि काम के दौरान ही दोनों करीब आए थे। उस दौरान दोनों की कई बोल्ड तस्वीरे सामने आई थी। जो काफी चर्चा में रही थी।

https://www.bharatkhabar.com/ranbirs-humshakal-dies/

वहीं अक्षय कुमार और प्रियंका की नजदीकियों के देखते हुए ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को साप तौर पर मना कर दिया था कि वो अब प्रियंका के साथ कोई फिल्म नहीं करेंगे। क्योंकि उनकी नजदीकियों से ट्विकंल काफी नाराज थी। इसके बाद अक्षय ने प्रियंका से दूरी बनाना शुरू कर दिया और उसके बाद से अक्षय कुमार ने प्रियंका के साथ कोई भी फिल्म साइन नही की।

अक्षय कुमार के बाद प्रियंका  ने हरमन बावेजा को डेट करने लगी। दोनों ने साथ में फिल्म भी की लेकिन वो फिल्म फ्लॉप रही। हरमन और प्रियंका के ब्रेकअप की वजह हरमन का फ्लॉप करियर बताया जताया है। इसके अलावा प्रियंका का नाम शाहिद कपूर,शाहरूख खान और जेरार्ड बटलर के साथ जुड़ा।

Related posts

जम्मू कश्मीर : पाकिस्तानी ड्रोन पर BSF की फायरिंग, बार्डर पर लगातार लगा रहा था चक्कर

Rahul

आज ही के दिन 7 साल पहले देश के 15वें प्रधानमंत्री बने थे नरेंद्र मोदी

Rahul

उत्तराखंड : यशपाल आर्य और संजीव आर्य की घर वापसी पर कांग्रेस में उत्साह

Neetu Rajbhar