featured देश

कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी, 24 घंटे में 32,695 नए मामले आए सामने

corona virus 6 कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी, 24 घंटे में 32,695 नए मामले आए सामने

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 संक्रमण के नए मामलों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखी गई है। 16 जुलाई, 2020 यानी गुरुवार को देश में पिछले

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 संक्रमण के नए मामलों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखी गई है। 16 जुलाई, 2020 यानी गुरुवार को देश में पिछले 24 घंटों में अब तक के सबसे ज़्यादा 32,695 नए COVID-19 केस सामने आए हैं। वहीं एक दिन में 606 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ हीदेश मे कोरोना वायरस के अब तक कुल पॉजिटिव मामले 9,68,876 हो चुकी है। यानी कि भारत में अब कोरोन वायरस के कुल मामले कुछ दिनों में 10 लाख के करीब पहुंच जाएंगे।

बता दें कि अगर रिकवर होने वाले मरीजों की बात करें तो देश में अब तक ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 6,12,815 है। वहीं, इस वायरस से अब तक 24,915 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल रिकवरी रेट 63.25% चल रहा है। वहीं पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 10% हो गया है। यानी जितने भी सैंपलों की जांच की जा रही है, उनमें से 10 फीसदी मामले पॉजिटिव निकल रहे हैं।

https://www.bharatkhabar.com/accused-arrested-from-srinagar-in-case-of-rape-with-minor-girls/

वहीं देश में अब तक 15 जुलाई तक 1,27,39,490 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। वहीं, अकेले 15 जुलाई को 3,26,826 सैंपलों की जांच हुई है। देश में लगभग हर रोज़ COVID-19 के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 15 जुलाई की सुबह तक उसके पिछले 24 घंटों में भारत में 29,429 नए कोरोना के मामले सामने आए थे, वहीं 582 लोगों की वायरस की वजह से मौत हुई थी।

Related posts

भारत की दो बेटियों ने आसमान में खोजा अनोखा उल्का पिंड..

Rozy Ali

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांगी महिलाओं के नमाज पढ़ने की इजाजत

bharatkhabar

भारत vs श्रीलंका टेस्ट: श्रीलंका का स्कोर 108/4, अभी भी भारत से 466 रन पीछे

Saurabh