featured उत्तराखंड

उत्तराखंड के ताकतवर IAS नितेश झा से स्वास्थ विभाग छीना, आर के सुधांशु का कद बढ़ा,16 IAS के तबादले

उत्तराखंड तबादले उत्तराखंड के ताकतवर IAS नितेश झा से स्वास्थ विभाग छीना, आर के सुधांशु का कद बढ़ा,16 IAS के तबादले

उत्तराखंड में IAS अफसरों के बंपर तबादले किए गए हैं। जिसमें कई आईएएस अधिकारियों से उनके पूराने पद वापस ले लिए गए हैं।

देहरादून। उत्तराखंड में IAS अफसरों के बंपर तबादले किए गए हैं। जिसमें कई आईएएस अधिकारियों से उनके पूराने पद वापस ले लिए गए हैं तो कई आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। बता दें कि कोरोना काल मे IAS अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग बेहद चर्चा का विषय हैं। कोरोना के समय पूरा प्रदेश आपदा से ग्रस्त हैं।

बता दें कि इसी बीच सचिव स्वास्थ को हटाने का निर्णय प्रदेश सरकार ने जरूर कुछ सोच समझकर ही लिया होगा। आर के सुधांशु हाल ही में महामहिम राज्यपाल  के सचिव पद पर तैनात थे और उनको पी डब्ल्यू डी जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है। जिससे उनका कद बढ़ गया है।

https://www.bharatkhabar.com/corona-confirmed-among-19-more-people-in-uttarakhand/

 इसके साथ हम आपको पूरी लिस्ट दिखा रहे हैं कि किसे कौन से जिम्मेदारी दी गई है।

IAS ओम प्रकाश से अपर मुख्य सचिव के साथ-साथ लोक निर्माण खनन समेत कई जिम्मेदारियां वापस ले ली गई हैं।

IAS आनंदबर्धन को नियोजन तथा वाह्य सहायतित परियोजनाओं का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

IAS रमेश कुमार सुधांशु को लोक निर्माण सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें रोपवे टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई है।

IAS अमित सिंह नेगी को सचिव चिकित्सा शिक्षा तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।

IAS आर मीनाक्षी सुंदरम को मुख्य परियोजना निदेशक प्रोजेक्ट डायरेक्टर यूजीवीएस की अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई है।

IAS शैलेश बगोली को सचिव आपदा प्रबंधन तथा परियोजना निदेशक वाह्य आयातित परियोजनाएं की जिम्मेदारी भी दी गई है।

ias transfer utrrakhand उत्तराखंड के ताकतवर IAS नितेश झा से स्वास्थ विभाग छीना, आर के सुधांशु का कद बढ़ा,16 IAS के तबादले

IAS नितेश कुमार झा को सचिव सिंचाई लघु सिंचाई तथा पेयजल की जिम्मेदारी भी दी गई है।

 IAS हरबंस सिंह को सचिव वन एवं पर्यावरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस अरविंद सिंह को कुमाऊं मंडल आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस बृजेश कुमार को सचिव पंचायती राज की जिम्मेदारी दी गई है।

IAS वी षणमुगम को टिहरी जिलाधिकारी से हटाकर अपर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड शासन एवं निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना के साथ-साथ सचिव उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की जिम्मेदारी दी गई है।

IAS नीरज खैरवाल से कुमाऊं आयुक्त की जिम्मेदारी वापस ली गई है। उनको फिलहाल कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

IAS दीपेंद्र कुमार चौधरी को आयुक्त परिवहन एवं राज्य संपत्ति अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

IAS मंगेश घिल्डियाल को रुद्रप्रयाग जिला अधिकारी से हटाकर टिहरी जिला अधिकारी तथा निदेशक पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना की जिम्मेदारी दी गई है।

IAS वंदना को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गई है।

IAS सौरभ गहरवार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

Related posts

WTC Final 2023 IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा, भारत को 209 रनों से हराया

Rahul

बद्रीनाथ पहुंचा मंदिर समिति का 55 सदस्यीय दल

kumari ashu

पंचकूला पुलिस के हाथ लगी डेरा की हार्ड डिस्क, खिलेंगे प्रॉपर्टी के राज

Rani Naqvi