featured मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में ट्रक पलटने से 5 मज़दूरों की मौत, 20 घायल

mp 2 मध्यप्रदेश में ट्रक पलटने से 5 मज़दूरों की मौत, 20 घायल

नई दिल्ली। देश में जिस तरह करोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वैसे ही लॉकडाउन के चलते मज़दूरों के पलायन का दौर भी जारी है और पलायन के कारण उनके साथ होने वाले हादसों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। सुबह यूपी के औरेया में दो ट्रकों के भिड़ने से 24 मज़दूरों की मौत हो गई और अब मध्यप्रदेश के जबलपुर में मज़दूरों से भरा ट्रक पलटने से 5 मज़दूरों की मौत हो गई और 20 मजदूर घायल हो गए हैं। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने मौके का जायजा लिया।

बता दें कि प्रशासनिक अधिकारी ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ये दुर्घटना मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुई। दुर्घटना में 20 लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सागर और छतरपुर दोनों जिलों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

https://www.bharatkhabar.com/hada-due-to-two-trucks-colliding-in-auraiya-uttar-pradesh/

वहीं ये एक दिन में तीसरी ट्रक दुर्घटना है। शनिवार की सबसे बड़ी ट्रक दुर्घटना यूपी के औरैया में हुई। यहां रात 3.30 बजे सड़क के किनारे खड़ी मजदूरों से भरी एक ट्रक को दूसरी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में 24 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 से 20 मजदूर घायल हो गए हैं। ट्रक हादसे की दूसरी घटना महाराष्ट्र तेलंगाना के बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हुई है। यहां लगभग 70 मजदूरों को लेकर आ रहा एक ट्रक रात के 3.30 बजे पलट गया। इस घटना में 20 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Related posts

Lucknow: सराफा कारोबारियों ने लिया प्रशंसनीय फैसला, आप भी करेंगे तारीफ

Aditya Mishra

पटना में बवाल, फिर सुलगी आग, भीड़ ने पुलिस को खदेड़ा

Rahul

मक्का मस्जिद मामले में सभी आरोपी बरी, मुख्य आरोपी असीमानंद भी बरी

Rani Naqvi