featured भारत खबर विशेष

पृथ्वी के नजदीक देखा गया ब्लैक होल किस और इशारा करता है? जानिए इस बड़ी घटना का धरती से है क्या नाता?

hole 1 पृथ्वी के नजदीक देखा गया ब्लैक होल किस और इशारा करता है? जानिए इस बड़ी घटना का धरती से है क्या नाता?

आसमान में कई ऐसी घटनाएं होती रहती हैं । जो सामने आकर न सिर्फ वैज्ञानिकों को चौंकाती रहती हैं बल्कि एक साथ कई खुलासे भी करती रहती हैं।

black 2 पृथ्वी के नजदीक देखा गया ब्लैक होल किस और इशारा करता है? जानिए इस बड़ी घटना का धरती से है क्या नाता?
ऐसी एक बड़ी सफलता खगोल वैज्ञानिकों को मिली है। आपको जानकर हैराना होगी की पृथ्वी के नजदीक एक ब्लैक होल है। जिसको नग्न आंखों से देखा गया है।

यह बड़ी घटना छह मई की बताई जा रही है। खगोल विज्ञानियों ने पृथ्वी के अब तक के सबसे नजदीकी ब्लैक होल का पता लगाया है। यह धरती के इतना नजदीक है कि इसके साथ दो तारों को भी बिना दूरबीन के देखा जा सकता है।

यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी के खगोलविद थॉमस रिविनिउस ने कहा कि यह ब्लैक होल धरती से करीब एक हजार प्रकाश वर्ष दूर है। यानि की साढ़े नौ हजार अरब किलोमीटर दूरी के बराबर है। यह ब्लैक होल हमारा पड़ोसी है।

इस खगोलीय खोज से संबंधित अध्ययन को ‘एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स’ नाम से एक पत्रिका में प्रकाशित किया गया ।
हार्वर्ड ब्लैक होल इनीशिएटिव के निदेशक एवी लोएब ने कहा कि ऐसे ब्लैक होल होने की भी संभावना है जो इस ब्लैक होल की तुलना में धरती के अधिक करीब हों।

ब्लैक होल क्या है क्यों हो रही इसे लेकर चर्चा?

blak 1 पृथ्वी के नजदीक देखा गया ब्लैक होल किस और इशारा करता है? जानिए इस बड़ी घटना का धरती से है क्या नाता?

ब्लैक होल किसी तारे का आखिरी समय माना जा सकता है। जब कोई विशाल तारा खत्म होने की ओर होता है तो अपने ही भीतर सिकुड़ने लगता है।

आखिर में ये ब्लैक होल बन जाता है जो अपने भीतर किसी भी बड़ी से बड़ी चीज को निगल सकता है। मरते हुए तारे का आकर्षण इतना बढ़ा जाता है कि उसके भीतर का सारा पदार्थ आपस में ही सिमट जाता है और एक छोटे काले बॉल की आकृति ले लेता है।

https://www.bharatkhabar.com/knowing-what-is-done-to-the-corpses-of-those-who-die-from-the-corona-will-blow-your-senses/
अब इसका कोई आयतन नहीं रह जाता है लेकिन घनत्व अनंत रहता है। इसके बाद ये अंतरिक्ष के सारे पिंडों को अपनी ओर खींचने लगता है। जितनी ज्यादा चीजें इसके भीतर समाती जाती है, इसकी ताकत उतनी ही बढ़ती जाती है।
ऐसा ही ब्लैक होल जो देखा गया है वो भी कुछ ऐसा ही इशारा कर रहा है।तो देखा आपने तारे भी मरते हैं और इस घटना को बिना किसी यंत्र की मदद से देखा गया है। ऐसी होना अपने आप में खगोल वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी सफलता है।

Related posts

प्रयागराज: खानम आर्ट गैलरी में होगी ईद की रौनक, मिलेंगे ये सामान

Aditya Mishra

सभी ने तेजस्वी को किया अपने अंदाज में जन्मदिन विश, क्या कल बर्थडे बाॅय को मिलेगी सीएम की गद्दी

Trinath Mishra

UP News: गोरखपुर में सीएम योगी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का किया उद्घाटन

Rahul