featured देश भारत खबर विशेष

CAA को लेकर पूरे देश में हो रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान, सोनिया गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना

SONIYA GANDHI CAA को लेकर पूरे देश में हो रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान, सोनिया गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना

दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। हर तरफ इस कानून को लेकर लोग जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी प्रदर्शन के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो जारी कर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। सोनिया गांधी ने कहा कि प्यारे देश वासियों कांग्रेस पार्टी देशभर में छात्रों, युवाओं और नागरिकों के खिलाफ बीजेपी सरकार के क्रुणदमन पर गहरी चिंता व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की आवाज को दबा रही है। लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाना गलत है। जनता की आवाज सुनना सरकार की जिम्मेदारी है।

बता दें कि आगे सोनिया गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार की नीतियां देशविरोधी हैं। कांग्रेस देश के लोगों और संविधान के हक में खड़ी है। देश के वर्तमान हालात पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह लोगों की बात सुने। अभी जो हो रहा है वो लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। सोनिया ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों के पास गलत फैसलों और सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलने का अधिकार होता है। साथ ही अपनी बात रखने का भी अधिकार होता है। बीजेपी सरकार ने असंतोष को दबाने के लिए लोगों की आवाज का अपमान किया और क्रूर तरीके से बल का उपयोग किया।

वहीं उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। नागरिकता संशोधन एक्ट पक्षपातपूर्ण है। कांग्रेस संविधान की मर्यादा बनाए रखने के प्रति कृतसंकल्प है। सोनिया गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट भेदभावपूर्ण है। नोटबंदी की तरह एक बार फिर एक-एक व्यक्ति को अपनी एवं अपने पूर्वजों की नागरिकता साबित करने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ेगा।

Related posts

ओमप्रकाश राजभर ने दिए सपा से गठजोड़ के संकेत, जमकर हुई अखिलेश की तारीफ

Aditya Mishra

पीएम मोदी ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

Neetu Rajbhar

Punjab News: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में जहरीली गैस लीक, 11 लोगों की मौत

Rahul