featured यूपी

मेरठ अपडेट: CAA और NRC के विरोध प्रदर्शन के दौरान आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल, 1 की मौत

मेरठ पुलिस चौकी में आग मेरठ अपडेट: CAA और NRC के विरोध प्रदर्शन के दौरान आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल, 1 की मौत

मेरठ। मेरठ में CAA और NRC को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन से शहर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ताजा मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के हापुड़ रोड का है। जहां विरोध प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट घायल हो गए वहीं एसपी ट्रेफिक को भी चोट आई है। इतना ही नहीं पुलिस की गोली लगने से आरिफ नाम के युवक की मौत हो गई। साथ ही तीन और लोगों की मौत गई है। आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यूपी मेरठ अपडेट: CAA और NRC के विरोध प्रदर्शन के दौरान आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल, 1 की मौत

बता दें कि मेरठ में दो पुलिस चौकियां फूंक दी गईं। फिरोजाबाद में भी चौकी फूंकी गई। यहां कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। राज्य में धारा 144 लागू होने के बावजूद यहां नागरिकता कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। पुलिस ने फायरिंग में मारे गए युवक के पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी हुई।

वहीं मेरठ समेत 20 जिलों में मोबाइल इंटरनेट ठप है। जुमे की नमाज के चलते प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए थे। लेकिन उसके बावाजूद हिंसा नहीं थमी। और जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शकरियों ने जमकर पत्थरबाजी की। साथ ही दो पुलिस चौकियों को भी आग लगा दी।

Related posts

जरूरत पड़ने पर संविधान ताक पर रखकर 1992 का इतिहास दोहराया जाएगा: भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह

Rani Naqvi

फिरोजाबादः आगरा-लखनऊ हाइवे पर हुई जोरदार हादसा, 5 की मौत, 4 घायल

Shailendra Singh

Fatehpur: नगर पालिका की सड़क पर आ गई दरार, कहां हैं जिम्मेदार

Aditya Mishra