Punjab News: पंजाब में लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में रविवार सुबह जहरीली गैस लीक होने की खबर आई है। इस हादसे में के कारण 11 लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें :-
Corona Case In India: 24 घंटों में मिले 5,874 कोरोना मामले, 8,148 लोग हुए ठीक
इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से घायलों को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एहतियातन पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि ये जहरीली गैस किसी फैक्ट्री से लीक हुई है, या सीवरेज से, अभी क्लीयर नहीं हुआ है।
#WATCH पंजाब: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना सामने आई है। मौके पर NDRF की टीम पहुंच गई है और बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/ILjXIO3KOY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2023
लुधियाना वेस्ट की SDM स्वाति ने बताया कि, ‘निश्चित रूप से, यह एक गैस रिसाव का मामला है। एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई ‘
ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਫ਼ੈਕਟਰੀ ਦੀ ਗੈਸ ਲੀਕ ਦੀ ਘਟਨਾ ਬੇਹੱਦ ਦੁੱਖਦਾਇਕ ਹੈ..ਪੁਲਿਸ, ਪੑਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ NDRF ਟੀਮਾਂ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਹਨ ..ਹਰ ਸੰਭਵ ਮਦਦ ਪਹੁੰਚਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ..ਬਾਕੀ ਵੇਰਵੇ ਜਲਦੀ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 30, 2023
लुधियाना के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव की इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी संज्ञान ले लिया है। सीएम मान ने ट्वीट करते हुए कहा, लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद की जा रही है। बाकी जानकारी जल्द।’