featured राज्य

झारखंड में जल्द ही होंगे विधानसभा चुनाव, EC आज करेगा चुनाव की तारीखों की घोषणा

jharkhand झारखंड में जल्द ही होंगे विधानसभा चुनाव, EC आज करेगा चुनाव की तारीखों की घोषणा

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद अब झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव आयोग आज सूबे में चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को खत्म हो रहा है। इस बात की संभावना थी कि आयोग झारखंड के साथ दिल्ली विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित करेगा। लेकिन आयोग ने सिर्फ झारखंड का चुनाव कार्यक्रम ही घोषित करने की जानकारी दी है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 फरवरी को पूरा होगा।

झारखंड विधानसभा की क्या है स्थिति?

बता दें कि 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 37 सीट जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 19, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) आठ, कांग्रेस छह, AJSUP पांच और अन्य 6 सीटें जीतने में कामयाब रही थी।

वहीं इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को शानदार जीत मिली। कुल 14 सीटों में बीजेपी 11, कांग्रेस एक, जेएमएम एक और आजसू एक सीट जीती। विधानसभा चुनाव में बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस, जेएमएम गठबंधन से होगा। संभव है कि जेवीएम भी चुनाव एलान के बाद गठबंधन में शामिल हो।

Related posts

कोटा से 800 किलोमीटर का सफर तय कर पांच दिन में अपने घर रोहतक पहुंचे 5 मजदूर 

Shubham Gupta

Jharkhand Gangrape: छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, परिजनाें ने काटे हाथ-पैर 

Aditya Gupta

भारत ने रवाना किया अब तक का सबसे वजनी उपग्रह जीसैट-11

Rani Naqvi