Breaking News featured राज्य

Jharkhand Gangrape: छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, परिजनाें ने काटे हाथ-पैर 

gangrape
  • भारत खबर || नई दिल्ली 

#Jharkhand Gangrape: देश में हैवानियत बढ़ती ही जा रही है और इसी के चलते दिन प्रतिदिन 10 कर्मों के नए नए मामले सामने आते जा रहे हैं। बताते चलें कि अभी हाल ही में हाथरस गैंगरेप का मामला जो कि देश में एक नया आकार ले रहा है। इसी के साथ-साथ और भी अन्य राज्यों में सामूहिक दुष्कर्म के  नाम सामने आए हैं। यह सारे मामले अधिकतर  छात्रा वर्ग की लड़कियों के हैं और कुछ नाबालिक लड़कियों के हैं। 

Jharkhand Gangrape

देश में बढ़ती जा रही हैवानियत की घटनाओं ने सभी  देशवासियों को शर्मसार कर दिया है। सभी के  भीतर आक्रोष जाग्रत हो रहा है।  सामूहिक दुष्कर्म की घटना से जुड़ा हुआ एक और मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि झारखंड के गुमला जिले  में हैवानों ने एक पांचवी कक्षा की  छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताते चलें कि यह मामला झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का है।  इस घटना को अंजाम देते हुए जवानों ने पहले छात्रा का अपहरण किया और रात भर उस छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

Jharkhand Gangrape

बताते चलें कि दुष्कर्म की घटना का पता चलते ही  पीड़िता के परिवारों ने दो आरोपियों के हाथ-पैर काट दिए और इस घटना का प्रशासन को पता चलते ही प्रशासन द्वारा रात लगभग 1:00 बजे के करीब सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह दुष्कर्म की घटना रात में घटित हुई। हैवानों ने पांचवीं की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिससे गांव में तनातनी का माहौल बन गया और इसी के साथ-साथ जातीय तनाव भी पड़ गया।

Jharkhand Gangrape

बताते चलें कि जैसे ही पीड़िता के परिजनों को इस घटना का पता चला उन्होंने फौरन ही उन सभी जवानों को दबोच लिया और उन पर प्रहार किया प्रहार के दौरान दो हैवान घायल हो गए और उन्होंने दो  हैवान ओं  को पकड़कर उनके हाथ-पैर काट दिए। प्रशासन ने सभी आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और जिन आरोपियों के हाथ पैर काटे गए थे उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। प्रशासन द्वारा  इन आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गई है।  प्रशासन का कहना है कि इस प्रकरण की गहनता से जांच कर  दुष्कर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मनसे के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, उत्तर भारतीयों को दौड़ा-दौड़कर पीटा

Breaking News

फिल्म केदारनाथ के ट्रेलर और फिल्म को सीएम रावत ने दिया ग्रीन सिगनल

mahesh yadav

सिडबी ने 115 जिलों मे की राष्‍ट्र स्‍तरीय उद्यमिता जागरूकता अभियान की शुरूआत की

mahesh yadav