featured देश

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले आरे कॉलोनी बनी देवेंद्र फडणवीस सरकार के लिए मुसिबत

ary jangal महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले आरे कॉलोनी बनी देवेंद्र फडणवीस सरकार के लिए मुसिबत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार के सामने नया मुद्दा खड़ा हो गया है। मुंबई की आरे कालोनी में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए पेड़ों को काटा जा रहा है। लेकिन इस मुद्दे पर जोरदार विरोध हो रहा है। करीब 2500 से अधिक पेड़ों का काटा जाना राज्य सरकार के लिए मुसीबत बन गया है, हालांकि ये भी सच है कि इस मसले पर बॉम्बे हाईकोर्ट, NGT की ओर से ग्रीन सिग्नल पहले ही मिल चुका था।

बता दें कि मुंबई में मेट्रो प्रोजेक्ट-3 के लिए इन पेड़ों को काटा जा रहा था, लेकिन कई प्रदर्शनकारी, सेलेब्रिटी इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। आरे के इन पेड़ों को मुंबई का फेफड़ा कहा जाता है, कटाई के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गईं। जिसमें इन्हें जंगल घोषित किए जाने की अपील की, ताकि पेड़ ना काटे जा सकें। हालांकि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इन्हें जंगल नहीं माना और तुरंत पेड़ों की कटाई का काम शुरू हो गया।

वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका से पहले ही पर्यावरण संरक्षण संगठन वनशक्ति और आरे बचाओ ग्रुप के बैनर तले इस मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सामने उठाया गया, जिसके बाद NGT की पुणे बेंच ने दिसंबर 2016 में निर्माण न कराने का आदेश दिया था। महाराष्ट्र में इस बार चुनाव हैं और इस बीच इस विवाद ने राष्ट्रीय राजनीति में भी जगह बना ली है। भाजपा के साथ गठबंधन में होने के बावजूद शिवसेना ने आरे में पेड़ कटाई का विरोध किया है और ऐसा करने वालों पर एक्शन लेने की बात की है। आदित्य ठाकरे लगातार सोशल मीडिया पर मोर्चा खोले हुए है, ऐसे में आने वाले दिनों में ये मसला चुनावी दंगल का रूप ले सकता है।

दरअसल, मुंबई के आरे में मेट्रो कार शेड बनना है. इसके लिए आरे के जंगलों के करीब 2,700 पेड़ काटे जाने है जिसका विरोध हो रहा है। मेट्रो के लिए पेड़ों की कटाई का मुंबई की सड़कों पर उतरकर लोग विरोध दर्ज करा रहे हैं। इस मामले में ‘सेव आरे’ प्रोटेस्ट चल रहा है, सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाए जा रहे हैं।

Related posts

अमित शाह और सीएम योगी के दौरे से पहले बदलनें लगी दीनदयाल जंक्शन की काया

Ankit Tripathi

धरती को निगल जाएगा ब्लैक होल ?

Rozy Ali

UP विधानसभा में ‘उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण विधेयक 2021’ बहुमत से पास

Shailendra Singh