featured दुनिया देश

भारत ने राष्ट्रमंडल संसदीय कांफ्रेंस की महासभा में भी पाकिस्तान दिया करारा जवाब

eee भारत ने राष्ट्रमंडल संसदीय कांफ्रेंस की महासभा में भी पाकिस्तान दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। भारत ने राष्ट्रमंडल संसदीय कांफ्रेंस की महासभा में भी पाकिस्तान के दुष्प्रचार का विरोध करते हुए उसे करारा जवाब दिया। युगांडा की राजधानी कंपाला में आयोजित महासभा में भी पाकिस्तान ने कश्मीर को लेकर भारत पर झूठे आरोप लगाने की कोशिश की थी। लोकसभा सचिवालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने महासभा में कहा कि भारतीय सेना ने कश्मीर पर कब्जा किया था।

बता दें कि पाकिस्तान के इस झूठे प्रचार पर भारतीय जनता पार्टी की सांसद रूपा गांगुली ने तत्काल पलटवार किया। अभिनेत्री से नेता बनी गांगुली ने कहा, सैन्य शासन की परंपरा पाकिस्तान में प्रचलित है। इस्लामाबाद में ही 33 साल तक सैन्य शासन रहा था। उन्होंने कहा, भारत में सैन्य शासन के बारे में कोई नहीं जानता। बता दें कि कंपाला में 22 से 29 सितंबर तक आयोजित 64वीं राष्ट्रमंडल संसदीय कांफ्रेंस हो रही है। 

वहीं भारतीय दल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की अध्यक्षता में इस कॉन्फ्रेंस में पहुंचा था। दल में बिड़ला और गांगुली के अलावा लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी, एल हनुमथैया, अपराजिता सारंगी और लोकसभा की महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव शामिल थे। इस महीने की शुरुआत में, पाकिस्तान ने मालदीव में आयोजित दक्षिण एशियाई वक्ताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान भी कश्मीर मुद्दे को उठाया था। लेकिन, भारत के कड़े विरोध के बाद माले की घोषणा में इसे खारिज कर दिया गया।

Related posts

NIA ने हिमाचल प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी को किया गिरफ्तार, लश्कर को गोपनीय सूचनाएं लीक करने के आरोप

Rahul

Draupadi Murmu: दुख भरा रहा द्रौपदी मुर्मू का जीवन, चुनी गईं NDA राष्ट्रपति उम्मीदवार

Rahul

भरण-पोषण का हवाला देकर बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया गिरफ्तार

bharatkhabar