featured क्राइम अलर्ट देश

NIA ने हिमाचल प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी को किया गिरफ्तार, लश्कर को गोपनीय सूचनाएं लीक करने के आरोप

NIA 696x392 1 NIA ने हिमाचल प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी को किया गिरफ्तार, लश्कर को गोपनीय सूचनाएं लीक करने के आरोप

आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को गोपनीय सूचनाएं लीक करने के मामले में NIA ने हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी को गिरफ्तार किया है। नेगी इसके पहले NIA में ही बतौर एसपी तैनात थे। जहां से इस मामले की जांच आरंभ होने के बाद उन्हें वापस उनकी कैडर में भेजा गया था।

6 नवंबर 2021 में किया गया था मामला दर्ज
बीते साल नंवबर में नेगी के शिमला के कलस्टन में घर छापेमारी भी की गई थी। नेगी के खिलाफ 6 नवंबर 2021 में मामला दर्ज किया गया था और एनआईए मामले की जांच कर रही थी।

NIA में 11 साल तक सेवाएं दे चुके हैं अरविंद नेगी
जानकारी के अनुसार, अरविंद नेगी एनआईए में 11 साल तक सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें तेज तर्रार अफसरों में गिना जाता है, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से कई सवाल उठे हैं। हिमाचल के डीजीपी और गृह सचिव ने मामले पर बोलने से इंकार किया है। सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम दो दिनों से शिमला में डटी थी। इस बीच नेगी से पूछताछ भी चलती रही। एनआईए की टीम शुक्रवार को नेगी को गिरफ्तार कर नई दिल्ली ले गई है।

NIA इस मामले में छह लोगों को पहले ही कर चुकी गिरफ्तार
वहीं, एनआईए इस मामले में छह लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गौर हो कि नेगी एनआईए में पूर्व में टॉप इन्वेस्टिगेटर भी रह चुका है। इस विवाद के बीच हाल ही में नेगी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस हिमाचल प्रदेश भेजा गया था। वह प्रदेश में नई नियुक्ति का इंतजार करता रहा। पिछले हफ्ते ही नेगी को एसडीआरएफ जुन्गा में कमांडेंट लगाया गया था। हाल ही में मंडी जिले में सुंदरनगर में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच करने वाली एसआईटी टीम में भी नेगी को शामिल किया गया था.

किन्नौर जिले के रहने वाले हैं अरविंद दिग्विजय नेगी
अरविंद दिग्विजय नेगी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा की डुनी गांव से हैं। शिमला में भी उनका घर है। इस मामले की जांच के दौरान नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था हिमाचल प्रदेश काडर की आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी उस समय एजेंसी में बतौर एसपी तैनात थे।

गिरफ्तारी से हिमाचल पुलिस में हड़कंप
NIA के रडार पर होने की वजह से आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी को जयराम सरकार ने भी बड़ी जिम्मेवारी नहीं दी थी। नेगी की गिरफ्तारी की सूचना सोशल मीडिया पर फैली तो इससे हिमाचल प्रदेश और राज्य के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, पिछले हफ्ते ही नेगी को एसडीआरएफ जुन्गा में एसपी लगाया गया था।

ये भी पढ़ें :-

India Corona Cases Today: देश में मिले 22,270 नए कोरोना केस, 325 लोगों की हुई मौत

Related posts

उत्तर प्रदेशः दिल्ली रेलवे बोर्ड का फर्जी अधिकारी बताने वाला गिरफ्तार हुआ

mahesh yadav

टेंट-तम्बू और बुलडोजर लेकर वापस लौटे चीनी सैनिक, भारत की हुई कूटनीतिक विजय

piyush shukla

मप्र: अभिनेत्री हेमा मालिनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में दर्ज किया गया मामला

Ankit Tripathi