देश भारत खबर विशेष राजस्थान

राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का नहीं हो रहा गायन, नगर निगम में मचा हाहाकार

jaipur nagar nigam राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का नहीं हो रहा गायन, नगर निगम में मचा हाहाकार

जयपुर। नगर निगम में सुबह और शाम को राष्ट्रगान की परंपरा बंद हो गई है। इस परंपरा को तत्कालीन महापौर अशोक लाहोटी ने शुरू किया था, लेकिन कांग्रेस के विष्णु लाटा महापौर बनने पर परंपरा खत्म हो गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना भरने के साथ ही कार्यस्थल पर अनुशासन लाने के लिए भाजपा शासन के दौरान इस परंपरा की शुरुआत की गई थी, लेकिन कांग्रेस इसका विरोध करती रही है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और अशोक लाहोटी का कहना है कि कांग्रेस राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की विरोधी है। यही वजह है कि मशीन की खराबी के नाम पर इसे बंद किया गया है। इसे फिर शुरू नहीं किया गया तो भाजपा आंदोलन करेगी। विष्णु लाटा का कहना है कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान की परंपरा तकनीकी कमी की वजह से बंद हुई है, इसे बंद नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि रील कंपनी के इंस्ट्रूमेंट नगर निगम में लगे थे, जो सभी कमरों में बजते थे और उसके बजते ही लोग अपनी-अपनी कुर्सी से उठकर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते थे, मगर मशीन में अचानक से खराबी आ गई है।

Related posts

Coronavirus Cases in India: देश में दर्ज हुए 1225 नए कोरोना मामले, 28 लोगों की मौत

Rahul

पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में माओवादियों ने एक आदमी को मार डाला

Trinath Mishra

भारत में राजनीतिक निर्णय लेने में शक्ति का अत्यधिक केंद्रीकरण एक समस्या-रघुराम राजन

mahesh yadav