Breaking News देश भारत खबर विशेष यूपी

हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर छह की तत्काल मौत, तीन घायल

accident हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर छह की तत्काल मौत, तीन घायल

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे आजकल दुर्घअनाओं की जड़ बन गया है आएदिन होने वाली घटनाओं से भी स्थानीय प्रशासन सबक नहीं लेता। मथुरा में रविवार को सुबह नोएडा से आगरा जा रहे एक ही परिवार के लोग यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे का शिकार हो गए जिससे तीन महिलाओं और एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छठे सदस्य ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया।
एसपी (देहात) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया, ‘यह दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे बलदेव थाना क्षेत्र के माइलस्टोन संख्या 140 की सीमा में हुई। नोएडा से आगरा की ओर जा रहे गौतमबुद्ध नगर के नगर निवासी प्रेमचंद्र शर्मा के परिवार के सदस्यों की कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।’
उन्होंने बताया, ‘इस घटना में प्रेमचंद्र शर्मा की पत्नी नीरज (25), भाई शिवकुमार की पत्नी अनीता (30) और पुत्री (13), भांजा विष्णु पुत्र सुरेश (25) और भांजी बुलंदशहर के गुलावठी कस्बा निवासी सुलेख कुमार शर्मा की पुत्री करुणा (22) की मौके पर ही मौत हो गई।’

Related posts

बिहार पंचमी के दिन मनाया जाएगा बांके बिहारी प्राकट्योत्सव

Aman Sharma

झारखंड : 48 लाख कैश के साथ पकड़े गए थे 3 विधायक, कांग्रेस ने किया सस्पेंड, भाजपा ने की CBI जांच की मांग

Rahul

डेढ़ करोड़ की बस में चलेंगे शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती

bharatkhabar