Breaking News भारत खबर विशेष यूपी

नेहरू की पुण्यतिथि आज, प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, सोनिया ने चढ़ाए श्रद्धासुमन

Jawahar lal nehru jl nehru नेहरू की पुण्यतिथि आज, प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, सोनिया ने चढ़ाए श्रद्धासुमन

नई दिल्ली। आजाद भारत के प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है, इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत शीर्ष नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

55वीं पुण्यतिथि पर यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने सोमवार सुबह जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी. साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की. इनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पहुंचे. पूर्व उपराष्ट्रपति हाम‍िद अंसारी भी श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल रहे।
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था. 1947 में भारत को आजादी मिलने पर वे स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने. संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों पर गुटनिरपेक्ष नीतियों की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू की ओर से हुई थी. वे लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले पहले शख्स थे. 27 मई 1964 की सुबह नेहरू की तबीयत खराब हो गई और और दो बजे उनका निधन हो गया. उन्हीं के जन्मदिन पर दुनियाभर में बाल दिवस मनाया जाता है. उन्हें 11 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

Related posts

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेरहवीं संस्कार से लौट रहे तीन लोगों की मौत

Shailendra Singh

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिये राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार

Trinath Mishra

बीएचयू में मेडिकल एग्‍जाम 11 जून से होंगे शुरू

sushil kumar