featured धर्म भारत खबर विशेष

गुप्त नवरात्रि 2019: जानिए क्यों की जाती है गुप्तनवरात्रों में मां भगवती की गुप्त रूप से पूजा

maa gurgah गुप्त नवरात्रि 2019: जानिए क्यों की जाती है गुप्तनवरात्रों में मां भगवती की गुप्त रूप से पूजा

नई दिल्ली। हिंदु पंचांग के अनुसार गुप्त नवरात्रि साल में 2 बार आते हैं एक माघ महीने में और दूसरा आषाढ़ महीने में। इस बार माघ महीने के गुप्त नवरात्र 2019 आज से होने जा रहा है। गुप्त नवरात्रि 14 फरवरी तक चलेंगे। गुप्तनवरात्रों में मां भगवती की गुप्त रूप से पूजा की जाती है और इसलिए इन्हे गुप्त नवरात्र कहा जाता है। सभी शुभ योग होने के कारण इस बार नवरात्र पर विशेष पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति की जा सकती है। गुप्‍त नवरात्रि में मां भगवती के गुप्त स्वरूप यानी काली माता की गुप्‍त रूप से अराधना की जाती है।

maa gurgah गुप्त नवरात्रि 2019: जानिए क्यों की जाती है गुप्तनवरात्रों में मां भगवती की गुप्त रूप से पूजा

बता दें कि नवरात्रि में नौ देवियों की पूजा की जाती है। वहीं गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्या की पूजा करते हैं। गुप्त नवरात्रि की दसवीं महाशक्ति और महाविद्या देवी कमला यानी लक्ष्मी जी हैं। संपन्नता, खुशहाली, वैभव, सौभाग्य, धन-यश की प्रतीक देवी कमला दसवें स्थान पर हैं। वह परम सौभाग्य प्रदात्री हैं। ये विद्याए हैं- काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी हैं। इस व्रत में मां दुर्गा की पूजा देर रात ही की जाती है। प्रतिपदा के दिन कलशस्थापना के बाद मां दुर्गा को लाल सिंदूर, लाल चुन्नी चढ़ाई जाती है।

Related posts

राहुल गांधी ने कहा : जवानों के खून की ‘दलाली’ कर रहे हैं पीएम मोदी

shipra saxena

हमारे सौरमंडल के किस ग्रह के पास हैं सबसे ज्यादा चंद्रमा ? क्या आप जानतें हैं?

Rahul

2जी घोटाले में आरोपियों के बरी होने के बाद बयानबाजी का सिलसिला शुरू

Rani Naqvi