featured देश राज्य

पश्‍चिमी सिंहभूम जिले के खडकी थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को हाथ लगी बड़ी कामयाबी

naksali पश्‍चिमी सिंहभूम जिले के खडकी थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को हाथ लगी बड़ी कामयाबी

रांची। पश्‍चिमी सिंहभूम जिले के खडकी थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को मंगलवार सुबह बड़ी कामयाबी हाथ लगी। जानकारी के अनुसार आज तड़के सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया। मुठभेड़ में पीएलएफाई कमांडर प्रभु साहब बोदरा सहित 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है। तड़के सुबह कोबरा 209 बटालियन ने यह करवाई की।

naksali पश्‍चिमी सिंहभूम जिले के खडकी थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को हाथ लगी बड़ी कामयाबी

बता दें कि मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने दो-Two-AK 47, एक 303 राइफल और दो पिस्टल बरामद किया है। इलाके में फिलहाल सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ खूंटी-चाईबासा सीमा पर हुई। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को तीन नक्सलियों के शव मिले जबकि अन्य दो शव सर्च ऑपरेशन के दौरान मिले।

Related posts

महिलाओं ने शादी में पहने कच्ची सब्जियों के गहने, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Rani Naqvi

प्रियंका गांधी के दौरे में बदलाव, अब 14 जुलाई को नहीं इस दिन लखनऊ आएंगी…

Shailendra Singh

विश्व हिंदू कांग्रेस ने अगले साल होने वाले आयोजन की अध्यक्षता के लिए अमेरिकी हिंदू को चुना

Breaking News