नोएडा मेसर्स अहलुवालिया कंस्ट्रक्शन कम्पनी की साइट पर निर्माणाधीन वी०पी०टी०पी० द कैपिटल सिटी प्रोजेक्ट सेक्टर–94, नोएडा की बिल्डिंग पर रविवार 7 अक्टूबर 2018 को सुबह घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रमिक करन, विजयपाल, राम, विजय और नौशाद की मृत्यु हो गई । वहीं सादाब, अशोक, महेश, निसारुल, अजय आदि अनेक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपरोक्त दुर्घटना बिल्डर द्वारा अपने मुनाफे में बढ़ोत्तरी हेतु सुरक्षा व सेफ्टी के नियमों की अनदेखी का परिणाम था।
इसे भी पढ़ेःगाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल दिल्ली से सस्ता, नोएडा में भी राहत
घटना विषय में सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा यूनिट ने मुज्जफरनगर में आये उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को पत्र देकर उनसे मांग की है कि मृतक मजदूरों के परिवार को 25-25 लाख रूपये और घायलों के सम्पूर्ण ईलाज खर्च देने हेतु निर्देशित करने और इस घटना की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दें। प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा यूनिट के मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में कहा गया कि हमारी सरकार सदैव ही मजदूरों के रक्षार्थ खड़ी रही है।उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।
आपको बता दें कि घटना में श्रमिक करन, विजयपाल, राम, विजय और नौशाद की मृत्यु हो गई।वहीं सादाब, अशोक, महेश, निसारुल, अजय आदि अनेक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके संबंध में सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा यूनिट ने मुज्जफरनगर में आये उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को पत्र देकर उनसे मांग की है कि मृतक मजदूरों के परिवार को 25-25 लाख रूपये और घायलों के सम्पूर्ण ईलाज खर्च देने हेतु निर्देशित करने और इस घटना की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दें।