featured देश मध्यप्रदेश राज्य

#MeToo कैंपेन को लेकर बीजेपी MLA ने दिया विवादित बयान,बोलीं- महिलाएं तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं

#MeToo कैंपेन को लेकर बीजेपी MLA ने दिया विवादित बयान,बोलीं- महिलाएं तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं

नई दिल्ली: एक तरफ जहां महिलाएं #MeToo कैंपेन के तहत अपने खिलाफ हुई यौन शोषण की घटनाओं पर खुलकर बोल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की एक महिला विधायक ने पीड़ित महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर से विधायक ऊषा ठाकुर ने कहा, ”महिलाएं तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं। निजी स्वार्थों के लिए नैतिक मूल्यों से समझौता करती हैं। इसलिए समस्यायों में फंसती हैं। जीवन मूल्यों से समझौता कर पाई गई सफलता निरर्थक है।”

 

usha #MeToo कैंपेन को लेकर बीजेपी MLA ने दिया विवादित बयान,बोलीं- महिलाएं तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडः कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया अन्तर्राष्ट्रीय पशु एवं कृषि मेले का निरीक्षण
उत्तराखंडः दयालु लोग चला रहे हैं स्ट्रीट डॉग की रक्षा के लिए एनजीओ

 

आपको बता दें कि यौन शोषण के खिलाफ सोशल मीडिया पर #MeToo कैंपेन चल रहा है। इसकी ज़द में कई अभिनेता, निर्देशक, पत्रकार और राजनेता आ चुके हैं। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इसी सवाल पर ऊषा ठाकुर ने विवादित बयान दिया है। अकबर पर लगे सभी आरोप तब के हैं जब वे मीडिया संस्थानों में वरिष्ठ पद पर थे।

 

विपक्षी पार्टियों ने एमजे अकबर के इस्तीफे और पूरे मामले की जांच की मांग की है। अकबर ने सभी आरोपों से इनकार किया है और इसे साजिश करार दिया है। उन्होंने कल कहा, ‘‘मेरे खिलाफ लगाए गये दुर्व्यवहार के आरोप झूठे और मनगढंत हैं। इन झूठे और बेबुनियाद आरोपों से मेरी छवि को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। मैं इन आरोपों पर जल्द जवाब नहीं दे सका क्योंकि मैं विदेश की आधिकारिक यात्रा पर था।’’ अकबर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि 2019 में होने वाले आम चुनावों से कुछ महीने पहले ‘मी टू’ तूफान क्यों उठा है?

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडःमुख्यमंत्री ने दून अन्तर्राष्ट्रीय पशु एवं कृषि मेला-2018 का उद्घाटन किया
उत्तराखंडः किशोर उपाध्याय ने बोला इन्वेस्टर समिट और सानंद की मौत पर सरकार पर हमला

 

By: Ritu Raj

Related posts

वैष्णो देवी मंदिर हादसे का जिम्मेदार कौन ? लगातार हो रहे हादसे, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

Rahul

23 September 2021: आज वृष राशि को रखना होगा अपनी वाणी पर संयम

Kalpana Chauhan

23 अप्रैल को दलित सम्मेलन, राहुल गांधी होंगे शामिल

Rani Naqvi