featured धर्म

23 September 2021: आज वृष राशि को रखना होगा अपनी वाणी पर संयम

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि- आज आपके स्वास्थ्य में देखने को मिल सकती है, आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे,  परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ करने की चाह में लगे रहेंगे, जिसका भरपूर फायदा होगा।

वृष राशि-  आज का दिन आपको कोई फायदा दे सकता है। परिवार में आज कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी।  जीवनसाथी की कठोर वाणी से आज आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। सायंकाल के समय में आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि-  आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा, आज समाज में अच्छी छवि बनाने से सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, । मां की सेहत का ध्यान रखें, कहीं लबीं यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- आज आपके कुछ कार्य लंबे समय से लटके हुए हैं, तो वो आज पूरा कर सकते हैं। विवाह के योग्य बनते दिख रहे हैं। आज  आप अपने व्यापार के लिए किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

सिंह राशि- आज  आप किसी भूमि व भवन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए ही लाभदायक रहेगी। आज आपको ज्यादा खुले दिल से धन खर्च करने से बचना होगा। शाम के समय आपके घर के अतिथि का आगमन हो सकता है, व्यापार में भरपूर लाभ होने से आज आपका मन खुश रहेगा।

कन्या राशि-  आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आपको अपने व्यापार में नई योजनाओं को चलाने के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है

तुला  राशि- आज आप किसी नई योजना में निवेश करेंगे, तो  लाभ होगा।  घर में आज किसी सदस्य से आपका झगडा हो सकता है, इसलिये आज  आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज आपको सतर्क रहना होगा, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने महत्वपूर्ण सामान की सुरक्षा करनी होगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको कई चुनौतियों का एक साथ सामना करना पड़ सकता है।

धनु  राशि- आज आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा। । भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। यदि भाइयों में कोई विवाद पनप रहा है, तो आज आप उसे किसी परिजन की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि– आज आपको कई दिनों से चल रही  परेसानियों से छुटकारा मिलने वाला है। जिसके कारण आप खुश रहेगे। आपका अपने किसी मित्र से लंबे समय से मिलने का मन कर रहा था, तो वह आज आपके सामने आ सकता है। जीवनसाथी को भी आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए अधिक मेहनत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक मेहनत करनी होगी, आज व्यस्तता के बीच भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को संकट में डाल सकते हैं।

मीन राशि- आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। यदि लापरवाही की तो यह किसी बड़ी बीमारी पड़ सकते हैं। यदि संतान को किसी व्यवसाय को कराने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए कुछ समय के लिए रुक जाएं। परिवार में आज किसी बात पर आपको सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। शाम के समय आज आप अपने माता-पिता के साथ समय बितायेंगे।

 

Related posts

Delhi: जेएनयू परिसर में एमसीए की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी छात्र गिरफ्तार

Rahul

निर्भया गैंगरेपःसुप्रीम कोर्ट ने चार दोषियों में से तीन की पुनर्विचार याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा..

mahesh yadav

BJP National Working Committee: पटना में 30 और 31 जुलाई को BJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक, 7 मोर्चे रहेंगे मौजूद

Rahul