featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेशः मैनपुरी में रॉकेट लॉन्चर मिलने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेशः मैनपुरी में रॉकेट लॉन्चर मिलने से मचा हड़कंप

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कौआटांडा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उन्हें पता चला कि तालाब किनारे जीवित मोर्टार मिला है।दरअसल गांव के कुछ बच्चे तालाब में मछली पकड़ने गए थे। तभी उन्हें एक अजीब सी चीज पड़ी दिखाई दी जिसे वे गांव में ले आये जब एक फौजी ने उसे देखा तो बताया कि यह रॉकेट लांचर में प्रयोग होने बाला जीवित मोर्टार बम्ब है। जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी।

 

उत्तर प्रदेशः मैनपुरी में रॉकेट लॉन्चर मिलने से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेशः मैनपुरी में रॉकेट लॉन्चर मिलने से मचा हड़कंप

इसे भी पढ़ेःमैनपुरीःस्वास्थ्य सेवाएं ठप्प-अस्पताल पर 6 साल से लगा है ताला

मौके पर पहुंची पुलिस ने उस मोर्टार को अपने कब्जे में ले कर आगे की कार्यवाही शुरू करदी है।  यह पूरा मामला मैनपुरी के थाना बेवर का है जहां के गांव कौआटांडा में कुछ बच्चे तालाब के किनारे मछली पकड़ने गए थे वही पर तालाब के किनारे उन्हें यह मोर्टार दिखाई दिया।

बच्चे इसे लेकर गांव पहुंचे जहां एक फौजी ने इसे देखकर बताया कि यह रॉकेट लॉन्चर से दागने बाला मोर्टार बम्ब है जो फ़ौज में प्रयोग किया जाता है।यह सुन सभी के होश उड़ गए।आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्टार को अपने कब्जे में लेकर इसकी जानकारी आला-अधिकारियों को दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मोर्टार को कब्जे में लेकर सेफ रखवा दिया गया है आगरा आर्मी केंट को सूचना दे दी गयी है कल स्पेसल टीम के आने के बाद इस पर आगे की कार्यवाही होगी।

साकिब अनवर

Related posts

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना, पूजन-दर्शन के साथ राम जन्मभूमि का करेंगे अवलोकन

Neetu Rajbhar

Uttarakhand: जोशीमठ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरसिंह मंदिर में की पूजा अर्चना, हालात का लिया जायजा

Rahul

कपिल शर्मा की बिगड़ी तबीयत, ब्रेस्ट फ्रेंड संग आए नजर

mohini kushwaha