featured देश राज्य

बारिश ने फिर बरपाया कहर,उत्तर भारत के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात,अब तक 11 की मौत

बारिश ने फिर बरपाया कहर,उत्तर भारत के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात,अब तक 11 की मौत

नई दिल्ली:मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम के बिगड़े मिजाज ने उत्तर भारत के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल समेत उत्तर प्रदेश में अचानक हुई बारिश से स्थिति संवेदनशीन बन गई है। उत्तर भारत में अब तक कुल 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। लगातार तेज बारिश के चलते हिमाचल के कई रास्ते बंद हो गए हैं। हाईवे पर लैंडस्लाइड होने की वजह से कई जगह लोग फंसे हुए है।

 

पंजाब में रेड अलर्ट बारिश ने फिर बरपाया कहर,उत्तर भारत के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात,अब तक 11 की मौत

 

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडः कांग्रेस को RSS प्रमुख के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं- प्रदीप टम्टा
उत्तराखंड के प्रसिद्ध जन आंदोलनकारी लोक वाहिनी के अध्यक्ष डा. शमशेर सिंह बिष्ट का ऩिधन

वहीं चंडीगढ़ में तेज बारिश के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। आने वाले 24 घंटे चंडीगढ़ में मुसीबत की बारिश ला सकते हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद अब खुद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

 

चंड़ीगढ़ में तेज बारिश के कारण सुकना झील का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके बाद बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है। वहीं पंजाब के अमृतसर में भी बारिश का पानी खेतों में भर गया है। जिसके कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थिति को देखते हुए सेना को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात रखा गया है।

 

वहीं हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद 300 से ज्यादा रास्तों को बंद कर दिया गया है। टूरिस्ट प्लेस शिमला में भी कई रास्ते प्रभावित हुए हैं। कुल्लू में कल एयरफोर्स ने 19 लोगों को रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई है।

 

ये भी पढें:

 

दिल्ली में शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए राहुल ने बोला मोहन भागवत पर हमला
दिल्ली सहित इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 

By: Ritu Raj

Related posts

रूस में बढ़ा लॉकडाउन का वक्त, अब तक कोरोना से 17 लोगों की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या 2337

US Bureau

Parliament Monsoon Session: आज संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन, मणिपुर हिंसा पर दोनों सदनों में हंगामे के आसार

Rahul

शिक्षा मंत्री निशंक ने वित्त मंत्री की प्रशंसा, बोले- बजट 2021 शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला

Aman Sharma