featured देश राजस्थान

लगातार हिंसक होता जा रहा विपक्ष का भारत बंद, 21 पार्टियां कर रही हैं समर्थन

भारत बंद लगातार हिंसक होता जा रहा विपक्ष का भारत बंद, 21 पार्टियां कर रही हैं समर्थन

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की ओर से बुलाए गए ‘भारत बंद’ के तहत आज 20 से अधिक विपक्षी दलों के नेताओं का राजघाट से रामलीला मैदान की तरफ मार्च शुरू हो गया है।  इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विभिन्न दलों के नेता शामिल हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा,‘‘देश के सभी विपक्षी दलों ने भारत बंद में शामिल होने का फैसला किया। इसके साथ ही यह भी सहमति बनी कि दिल्ली में भी हमें एकजुटता दिखानी होगी। सभी आज के प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।

भारत बंद लगातार हिंसक होता जा रहा विपक्ष का भारत बंद, 21 पार्टियां कर रही हैं समर्थन

सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा

कांग्रेस का कहना है कि उसकी ओर से बुलाए गए ‘भारत बंद’ सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि आम जनता को दिक्कत नहीं हो। पटना में पप्पू यादव के समर्थकों ने बस में तोड़फोड़ की। बिहार के मोतिहारी में बंद समर्थकों का हंगामा किया । वहीं NH- 28 किया जाम कांग्रेस के बंद के चलते अहमदाबाद में SRP की दो कंपनियों के तैनात किया गया है। बिहार के दरभंगा में जयनगर-पटना कमला गंगा फास्ट पैसेंजर ट्रेन को रोका गया।

कोलकाता में ‘भारत बंद’ का कोई असर नहीं

दिल्ली में आज सदर बाजार और चांदनी चौक समेत सभी प्रमुख बाजार खुले रहेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन वापिस लेने के बाद कोलकाता में ‘भारत बंद’ का कोई असर नहीं। कर्नाटक के मेंगलुरु में कुछ उपद्रवियों ने एक प्राइवेट बस पर पत्थर फेंके। इस दौरान किसी को चोट नहीं आई है।

ओडिशा में भी बंद के नाम पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने संबलपुर में एक ट्रेन रोकी। भारत बंद का तमिलनाडु में आम जनजीवन पर कोई असर नहीं पड़ा। बंद के दौरान दुकानें और व्यावसायिक संस्थानें खुली रही। बसें और अन्य सार्वजनिक यातायात सामान्य रहा।

ये पार्टियां कर रही समर्थन

कांग्रेस के मुताबिक समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), जद(एस), आम आदमी पार्टी (आप), तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), नेशनल कांफ्रेंस, झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (झाविमो-प्र), एआईयूडीएफ, केरल कांग्रेस (एम), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), आईयूएमएल और लोकतांत्रिक जनता दल के नेता इस प्रदर्शन में शामिल हैं।

Related posts

Chhath Puja 2022 Kharna: छठ पर्व का खरना आज, जानें मुहूर्त, महत्व और नियम

Rahul

कोरोना महामारी में नहीं हुई लापरवाही, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मुआवजे की याचिका

Rani Naqvi

जनरल अजीज अहमद बने बांगलादेश के नए सेना प्रमुख

rituraj