featured दुनिया

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चाकू और लोहे से हुए हमले में 7 लोग घायल, एक अफगानी नागरिक गिरफ्तार

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चाकू और लोहे से हुए हमले में 7 लोग घायल, एक अफगानी नागरिक गिरफ्तार

नई दिल्ली:फ्रांस की राजधानी पेरिस में चाकू और लोहे की एक छड़ से लैस व्यक्ति के हमले में रविवार को फ्रांस की राजधानी में दो ब्रिटिश पर्यटक सहित सात लोग घायल हो गये हैं। इनमें से दो लोग ब्रिटेन से आए पर्यटक थे। फ्रांस की पुलिस ने मामले की जानकारी दी। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। वह अफगानिस्तान का नागरिक है।

 

paris knife attack फ्रांस की राजधानी पेरिस में चाकू और लोहे से हुए हमले में 7 लोग घायल, एक अफगानी नागरिक गिरफ्तार

 

ये भी पढें:

उत्तराखंडः मुख्य सचिव ने हेमकुण्ड साहिब पैदल यात्रा मार्ग पर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया
उत्तराखंडः मुख्यमंत्री ने भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पंत को उनकी जयन्ती पर भावपूर्ण स्मरण किया

 

सूत्रों के मुताबिक उसके पास लोहे की एक रोड भी थी। हमले में घायल 7 में से 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच में तो आतंकवाद जैसी कोई बात सामने नहीं आई। हमलावर ने अंजान लोगों को शिकार बनाया था।

 

बताया जा रहा है कि घटना रात 11 बजे की है। वहां मौजूद सिनेमा हॉल के दो सिक्योरिटी गार्ड ने व्यक्ति को लोगों पर चाकू से हमला करते देखा। उन्होंने बताया कि दो लोग हमलावर का पीछा भी कर रहे थे और उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। हमलावर के हाथ में जो लोहे की रोड थी उसे उसने खुद का पीछा करने वाले व्यक्ति के ऊपर फेंक दिया। इसके बाद उसने चाकू निकाला।

 

वहीं घटना के वक्त मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसने हमलावर को भागते हुए देखा। उसके हाथ में 25-30 सेमी लंबा चाकू था। करीब 20 लोग उसका पीछा कर रहे थे। लोग उसपर पेंटान्क्यू गेंद फेंक रहे थे जिनमें से 4-5 उसके सिर पर लग गईं लेकिन वह फिर भी नहीं रुका। फिलहाल पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

 

ये भी पढें:

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी,दिल्ली में पेट्रोल 80 रुपये 73 पैसे ,महाराष्ट्र में 88 रुपये 12 पैसे
दिल्ली-एनसीआर और यूपी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

 

By: Ritu Raj

Related posts

नवाज शरीफ की मुसीबतें बढ़ी, भ्रष्टाचार के मामले में अरेस्ट वारंट जारी

piyush shukla

UGC ने जारी की 24 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट, एडमिशन से पहले जरूर कर लें जांच

rituraj

Uttarakhand: शॉर्ट सर्किट से पेंटागन मॉल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Rahul