featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेशः पत्नी को जलाने में असफल शराबी पति ने खुद को लगाई आग

उत्तर प्रदेशः पत्नी को जलाने में असफल शराबी पति ने खुद को लगाई आग

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव निवासी चन्द्र राम शराब के नशे में  पत्नी को आग लगाना चाह रहा था।पत्नी को जलाने पर कामयाबी नही मिलने पर खुद को आग लगा ली।आपको बता दें कि चन्द्र राम को शराब पीने की आदत थी। जिसके चलते आये दिन घर से लेकर मोहल्ले में शराबी नाम से पहचान बन गयी है।

शराब के नशे के कारण कई बार घर पर पत्नी और बेटों से विवाद  हुया। यही नहीं कई बार मोहल्ले वासियों से विवाद हुया।आपको बता दें कि शराबी के चार बेटे हैं। जिनको शराब के नशे में मारा पीटा करता था।

 

उत्तर प्रदेशः पत्नी को जलाने में असफल शराबी पति ने खुद को लगाई आग
उत्तर प्रदेशः पत्नी को जलाने में असफल शराबी पति ने खुद को लगाई आग

उत्तर प्रदेशः फतेहपुर जिले के बहुआ ब्लाक के सरकारी स्कूल में शराब पीता है शिक्षक

शराबी हर रोज की तरह आज भी शराब पीकर घर पर आया,आते ही नशे में बड़बड़ाने लगा

गौरतलब है कि शराबी हर रोज की तरह आज भी शराब पीकर घर पर आया,आते ही नशे में बड़बड़ाने लगा। जिसका विरोध पत्नी ने किया जो शराबी को अच्छा नहीं लगा। इसी बीच पास में ही रखी मिट्टी  के तेल का जार  उठाकर पत्नी को जलाना चाहा, लेकिन वह जलाने में  कामयाब नहीं हो पाया। तभी उसी तेल को अपने ऊपर डालकर अपने आप को आग लगा लिया।

शराबी की  हालत नाजुक देख 108 एम्बुलैस की सहायता से इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया

शराबी पति को बचाने के लिए पूरा परिवार जुट गया। शराबी की  हालत नाजुक देख 108 एम्बुलैस की सहायता से इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल  पर शराबी का इलाज चल रहा हैं।अस्पताल में मौजूद पत्नी ने बताया की शराब अधिक पीने की आदत के कारण इनसे बच्चे भी नाराज हैं। हमको जलाना चाहा मगर असफल होने पर अपने ऊपर तेल डाल कर आग लगा ली। पत्नी ने कहा कि  इसी आदत के चलते इनके बेटे भी इनसे नाराज हैं।

पारुल सिंह

Related posts

SC में अब भी नहीं सुलझा जजों का विवाद: अटॉर्नी जनरल

Rani Naqvi

पर्यटन, निवेश, रोजगार के साथ सांस्कृतिक संबंधों का होगा विस्तार, पीएम मोदी 20 अक्टूबर को करेंगे ‘कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ का शिलान्यास

Neetu Rajbhar

Farmer Protest: आज चंडीगढ़ में किसानों और केंद्रीय मंत्रियों की चौथे दौर की बैठक

Rahul