featured देश

Farmer Protest: आज चंडीगढ़ में किसानों और केंद्रीय मंत्रियों की चौथे दौर की बैठक

farmers 1 Farmer Protest: आज चंडीगढ़ में किसानों और केंद्रीय मंत्रियों की चौथे दौर की बैठक

Farmer Protest: आज यानी रविवार को किसान आंदोलन का छठा दिन है। वहीं, आज एमएसपी और अन्य मांगों को लेकर दिल्ली चलो का आह्वान करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा के सिद्धूपुर गुट के साथ केंद्रीय मंत्रियों की चौथे दौर की बैठक चंडीगढ़ में शाम 6 बजे होगी। इस बैठक में किसानों की ओर से कई मांगों को केंद्रीय मंत्री के सामने रखेंगे। इसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः-

आचार्य विद्यासागर महाराज ने त्याग दिया शरीर, पीएम मोदी बोले- अपूरणीय क्षति

किसानों की 12 मांगें

  • स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक एमएसपी के लिए कानून बनना चाहिए।
  • देश के सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाना चाहिए।
  • भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को पुनः लागू करना।
  • लखीमपुर खीरी घटना के दोषियों को सजा, किसानों को न्याय।
  • डब्ल्यूटीओ से बाहर निकलें, मुक्त व्यापार समझौता रद्द करें।
  • किसानों को पेंशन की घोषणा की जाए।
  • मनरेगा के तहत 200 दिन का रोजगार, प्रतिदिन 700 रुपये।
  • पिछले आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए।
  • विद्युत संशोधन बिल 2020 को निरस्त किया जाए।
  • कृत्रिम बीज और कीटनाशक बनाने वाली 10 कंपनियों पर कार्रवाई की जाए।
  • मिर्च, हल्दी जैसे मसालों पर राष्ट्रीय आयोग।

Related posts

म्यामां की नेता आंग सान सू की ने कहा कि म्यामां में पत्रकारों को कानून तोड़ने की सजा दी गई

rituraj

पितृपक्ष आरंभ : जानें क्या है श्राद्ध की सभी तिथियों का महत्व

Neetu Rajbhar

कोरोना अपडेटः 24 घंटे में आए 50 हजार से ज्यादा मामले, 1358 की मौत

Rahul