featured देश

राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस 8 से 15 सितंबर के बीच दिल्ली में करेगी प्रदर्शन

राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस 8 से 15 सितंबर के बीच दिल्ली में करेगी प्रदर्शन

नई दिल्ली: कांग्रेस की दिल्ली इकाई राफेल विमान सौदे में कथित अनियमितता के मुद्दे पर आगामी 8 से 15 सितंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन करेगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय माकन ने इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

 

congress राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस 8 से 15 सितंबर के बीच दिल्ली में करेगी प्रदर्शन

 

ये भी पढें:

दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में शरीक होने के चलते शत्रुघ्न सिन्हा को विरोध का सामना करना पड़ा

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा, ‘‘राफेल विमान सौदे में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता इस भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाएंगे।’’ अगले महीने के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अजय माकन ने आज दिल्ली में पार्टी की क्षेत्रीय इकाइयों के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। माकन ने कहा कि 8 से 15 सितंबर के बीच क्षेत्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शनों के बाद राज्य स्तर पर एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

 

बता दें कि इसके पहले राफेल डील के मामले में लंदन से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर कर्ज में फंसे एक उद्योगपति को लाभ पहुंचाने के लिए करार में बदलाव करने का आरोप लगाया था।

 

ये भी पढें:

हरियाणा के मिर्चपुर कांड को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,20 दोषियों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा
दिल्ली के प्रगति मैदान में आज से 24वां दिल्ली पुस्तक मेला,फ्री में मिलेगा प्रवेश

 

By: Ritu Raj

Related posts

विदेशी ताकतों से ज्यादा देश को आंतरिक दुश्मनों से खतरा : पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ

Shailendra Singh

उत्तर कोरिया में सामने आया कोरोना का पहला मामला, प्रशासन ने बोर्डर पर लगाया लॉकडाउन

Rani Naqvi

चुनावी नतीजों के दिन नहीं मनेगा जश्न, चुनाव आयोग ने लगाया बैन

pratiyush chaubey