Uncategorized

दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में शरीक होने के चलते शत्रुघ्न सिन्हा को विरोध का सामना करना पड़ा

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को बीते शुक्रवार को दिल्ली सरकार के एक कार्यक्रम में शरीक होने के चलते विरोध का सामना करना पड़ा। इस कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की। बीजेपी कार्यकर्ताओं को यह नागवार गुजरा और उन्होंने कार्यक्रम के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को काले झंडे दिखाए। दरअसल, बीते शुक्रवार को उत्तर पूर्वी जिले के नंद नगरी से स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम लांच हुआ था जिसमें उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहे।

 

Shatrughan Sinha दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में शरीक होने के चलते शत्रुघ्न सिन्हा को विरोध का सामना करना पड़ा

सिन्हा ने दिल्ली सरकार और मनीष सिसोदिया के काम की जमकर तारीफ की

बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान सिन्हा ने दिल्ली सरकार और खासतौर पर मनीष सिसोदिया के काम की जमकर तारीफ की। दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सभी राज्यों को इनसे सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से शिक्षा, चिकित्सा का स्तर काफी गिर गया है। 70 साल में किसी भी सरकार ने इन दोनों क्षेत्रों में सुधार के लिए खास कदम नहीं उठाया। लेकिन बहुत कम वक्त में ही दिल्ली सरकार ने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है जिसकी बदौलत दिल्ली के सरकारी स्कूल और सरकारी अस्पताल आज मिसाल बने हुए हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

वहीं बीजेपी की तरफ से बेरुखी झेल रहे शत्रुघ्न सिन्हा की आम आदमी पार्टी से बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि वे लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, AAP ने इसे नजदीकियों के बजाय कहा कि वे दिल्ली सरकार की नीतियों के समर्थक रहे हैं। सिन्हा कई मौकों पर सार्वजनिक तौर पर भी दिल्ली सरकार के कामकाज की तारीफ कर चुके हैं। ऐसे में उनकी उपस्थिति को लेकर कोई कयास नहीं लगाया जाए।

Related posts

जायरा छेड़खानीः आरोपी की पत्नी ने दंगल गर्ल पर लगाया पब्लिसिटी स्ंटट का आरोप

Vijay Shrer

केजरीवाल पर एक और संकट, #AAP विधायक पर दुष्कर्म का मुकदमा

bharatkhabar

श्रीलंकाई एकदिवसीय टीम के कप्तान बने एंजेलो मैथ्यूज

Rani Naqvi