मनोरंजन featured

रणवीर की फोटो पर दीपिका ने किया ऐसा कमेंट, बदलें में मिला शर्म से पानी होने वाला रिप्लाई

 दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं बता दें कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन इन दिनों दोनों अपनी शादी से ज्यादा दीपिका के एक कमेंट की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह की एक फोटो पर दीपिका ने कुछ ऐसा कमेंट किया जिसकी वजह से दोनों एक बार फिर सु्र्खियों में आ गए।ट

 दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका ने रणवीर की तस्वीर पर कमेंट किया जिसका जवाब मिलते ही दीपिका शर्म से पानी-पानी हो गईं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में रणवीर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर ने जैसे ही इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया दीपिका पादुकोण खुद को रोक न सकी और कमेंट कर दिया। दीपिका ने कमेंट किया ‘इतने हॉट कैसे हो?’ दीपिका के इस कमेंट के बाद बॉलीवुड के खिलजी ने भी झट से दीपिका के कमेंट का जवाब दे दिया।

दीपिका के कमेंट पर रणवीर का जबाव 

रणवीर ने दीपिका के कमेंट पर लिखा ‘अब हो गया हूं।’ इसके साथ ही रणवीर ने हंसने वाला इमोजी भी बनाया। रणवीर का यह जवाब पढ़कर बेशक दीपिका शरमा गई होंगी। हालांकि यह ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दीपिका ने रणवीर की किसी फोटो पर कमेंट किया हो। इससे पहले दीपिका रणवीर की तस्वीर पर ‘माइन’ का कमेंट कर चुकी है। इससे इतना तो जरूर कह सकते हैं कि इनके प्यार के चर्चे हर एक ही जुबां पर पहले से ही हैं।

आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह के अफेयर की खबरें 2013 में आई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला‘ से आने लगी थीं। इसके बाद यह दोनों कपल कई बार एक दूसरे के साथ देखे जाने लगे। कहा जा रहा है इस कपल की शादी इसी साल इटली के लोम्बार्डी में होगी। शादी की तारीख 10 नवंबर बताई जा रही हैं। जिसको लेकर दीपिका और रणवीर के घरों में जोर शोर से तैयारियां हो रही हैं।

ये भी पढ़ें:-

दीपिका पादुकोण ने खोले द‍िल में दबे राज,कहा धोखा देना रणबीर की आदत

Related posts

शंकर सिंह वाघेला कर सकते हैं पार्टी छोड़ने का ऐलान

Pradeep sharma

रोजगार देने के लिए योगी सरकार ने कसीं कमर, 50 लाख युवाओं को आज दिया जाएगा रोजगार

Trinath Mishra

अयोध्‍या में नागा साधु की ईंट से कूचकर निर्मम हत्‍या, मौके पर भारी पुलिस फोर्स

Shailendra Singh