मनोरंजन featured देश

भारत-पाक के रिश्ते पर ऋषि कपूर का बड़ा बयान, कहा हमेशा लड़ते ही रहेंगे,चर्चा करना ही शर्म की बात

rishi kapoor भारत-पाक के रिश्ते पर ऋषि कपूर का बड़ा बयान, कहा हमेशा लड़ते ही रहेंगे,चर्चा करना ही शर्म की बात

नई दिल्ली। ऋषि कपूर  इन दिनों अपनी फिल्म मुल्क  की वजह से काफी सु्र्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि हाल ही फिल्म मुल्क की टीम प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे जहां पूरी टीम मीडिया से मुखातिब हुए और समाज में चल रहे बड़े और अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी और इसी के साथ ऋषि कपूर और उनके साथ मौजूद रजत कपूर ने कई सोशल मुद्दों और राजनीति समस्याओं पर अपनी बात रखी। रजत कपूर ने कहा कि यह कोई हिन्दू या मुसलमान का मामला नहीं है ये तो इंसानियत का मामला है। इंसान को सिर्फ दूसरे इंसान में अच्छाई ढूंढनी चाहिए। इसी के साथ ऋषि कपूर  ने भी भारत पाकिस्तान के मुद्दें पर भी अपनी बात रखी।

भारत-पाक के रिश्ते पर ऋषि कपूर का बड़ा बयान
भारत-पाक के रिश्ते पर ऋषि कपूर का बड़ा बयान

भारत-पाकिस्तान हमेशा लड़ते ही रहेंगे

भारत पाक के मुद्दें पर ऋषि कपूर ने मीडिया के सामने चिल्लाते हुए कहा कि अमेरिका भी उत्तर कोरिया से बात कर रहा है। समझौते के लिए विचार विमर्श कर रहा है लेकिन भारत-पाकिस्तान अभी भी लड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि भारत-पाकिस्तान पहले भी लड़ रहे थे, आज भी लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते ही रहेंगे। उन्हें आमने सामने बैठकर समझौता करना नहीं आता। उन्होंने दोनों देशों को सलाह देते हुए कहा कि- ‘अरे एक दूसरे के साथ बैठो और इस लड़ाई का हल निकालो…। इस एक लड़ाई के चलते कितना कुछ प्रभावित हो रहा है।’

लोगों को जैसा सिखा दिया जाता है वैसा ही वो सोचने लगते हैं

इसके अलावा ऋषि कपूर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ये फिल्म सिर्फ एक परिवार की कहानी है। मुल्क में सिर्फ वही दिखाया गया है जो आज के समाज हो रहा है। इन समस्याओं का हल किसी के पास नहीं है। जात-पात की लड़ाई बहुत पहले से चलती आ रही है और आगे भी चलती रहेगी। शायद ही कभी इसमें कोई सुधार हो सके। आज के इस समय में भी लोग इतनी एजुकेशन के बावजूद समुदायों के बारे में सोचते नजर आते हैं। लोगों को जैसा सिखा दिया जाता है वैसा ही वो सोचने लगते हैं।

मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं के बारे में चर्चा करना ही शर्म की बात है

ऋषि कपूर ने तापसी पन्नू का साथ देते हुए कहा कि मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं के बारे में चर्चा करना ही शर्म की बात है। ये देश में हो रहा है ऐसा सोचते हुए भी डर लगता है। भारत एक ऐसा देश है जहां लोग प्रेम और भाईचारे के साथ रहना जानते हैं लेकिन इस तरह की घटनाएं आपके देश को शर्मसार करती हैं। आप खुद सोचने लग जाते हैं कि इतने क्वालिफाइड होने के बावजूद आप कहां रह रहे हो। क्यो सोच रहे हो और कैसे जी रहे हो। इन प्रश्नों का किसी के पास कोई जवाब नहीं होता। फिल्म मुल्क ऋषि कपूर के अलावा ऋषि कपूर, आशुतोष राणा, मनोज पाहवा, नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा और तापसी पन्नू भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें-

MULK को लेकर ट्रोल हो रहे अनुभव सिन्हा ने दिया करारा जबाव, कहा किसी का पैसा नहीं लगा

मुल्क : ऋषि कपूर पर लगा देशद्रोह का आरोप, तापसी पन्नू न्याय के लिए पार करेंगी सारी हदें

Related posts

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की सख्ती, माओवादियों ने जनता से की बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ लड़ने की गुहार

Shubham Gupta

मंत्रिमंडल ने पनबिजली क्षेत्र को बढ़ावा देने के उपायों को मंजूरी दी

bharatkhabar

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, गायों की दशा को लेकर कहीं ये बात

Aman Sharma